{"_id":"63c3dd8dbac9b84de950d931","slug":"know-india-programme-nri-students-visited-khajuraho-temples-in-chhatarpur-mp-2023-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Khajuraho Temple: केआईपी दल ने किया खजुराहो भ्रमण, मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक विरासत से हुए अभिभूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Khajuraho Temple: केआईपी दल ने किया खजुराहो भ्रमण, मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक विरासत से हुए अभिभूत
Sun, 15 Jan 2023 04:33 PM IST
गुलाम अहमद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: गुलाम अहमद
Updated Sun, 15 Jan 2023 04:33 PM IST
सार
भारतीय मूल के युवाओं को देश की सांस्कृतिक विरासत, कला एवं साहित्य के विभिन्न पहलुओं से परिचित कराने के उद्देश्य से भारतीय विदेश मंत्रालय की ओर से 'नो इंडिया प्रोग्राम' संचालित किया जाता है। इसके तहत अप्रवासी मूल के युवा विद्यार्थियों के एक दल यूनेस्को के विश्व धरोहर स्थल खजुराहो मंदिर समूह को देखने पहुंचा।
विज्ञापन
NRI Students Khajuraho Visit
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
विश्व पर्यटन स्थल खजुराहो में भारतीय विदेश मंत्रालय द्वारा संचालित 'नो इंडिया प्रोग्राम' (KIP) के तहत अप्रवासी मूल के युवा विद्यार्थियों के एक दल को मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा प्रदेश भ्रमण करवाया जा रहा है। इसी के तहत यह दल खजुराहो के भ्रमण पर है। जहां सभी ने यूनेस्को के विश्व धरोहर स्थल खजुराहो मंदिर समूह को देखा। मंदिर के एतिहासिक महत्व, अद्भुत वास्तुकला देख सभी अभिभूत हो उठे। दल ने प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को देखा और खजुराहो को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों की सराहना की।
विज्ञापन
खजुराहो भ्रमण के पूर्व सभी ने सांची, भोपाल और उज्जैन का भ्रमण भी किया। खजुराहो के बाद अब यह दल पन्ना टाइगर रिजर्व का भ्रमण करेगा। यहां से सभी मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड रेस्पॉन्सिबल टूरिज्म मिशन के तहत संचालित होम स्टे और आर्ट एंड क्राफ्ट वर्कशॉप भी देखेंगे। फिर ओरछा भ्रमण के लिए प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन
देश की सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराना उद्देश्य
भारतीय मूल के युवाओं को देश की सांस्कृतिक विरासत, कला एवं साहित्य के विभिन्न पहलुओं से परिचित कराने के उद्देश्य से भारतीय विदेश मंत्रालय की ओर से 'नो इंडिया प्रोग्राम' संचालित किया जाता है। यह कार्यक्रम मॉरीशस, फिजी, सूरीनाम, गुयाना, त्रिनिदाद और टोबैगो, दक्षिण अफ्रीका, जमैका के युवाओं को वरीयता के साथ दुनिया भर के भारतीय मूल के युवाओं के लिए खुला है। कार्यक्रम 2003 से अस्तित्व में है।
विज्ञापन
