फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Khajuraho SDM's video goes viral

MP News: मां की कसम कहते ही खुल गया खजुराहो का जाम, ADM का वीडियो वायरल; दोषियों पर सख्त कार्रवाई का वादा

Wed, 10 Dec 2025 01:26 PM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: तरुणेंद्र चतुर्वेदी Updated Wed, 10 Dec 2025 01:26 PM IST
सार

खजुराहो में जहरीले भोजन से हुई मौतों के विरोध में लगे जाम को छतरपुर एडीएम मिलिंद नागदेवे  द्वारा परिजनों के सामने 'मां की कसम' खाकर कार्रवाई का भरोसा देने के बाद हटाया गया। वीडियो वायरल होने से मामला चर्चा में है।

विज्ञापन
Khajuraho SDM's video goes viral
आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छतरपुर स्थित खजुराहो में जहरीला भोजन खाने से हुई मौतों के बाद आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। प्रशासन की ओर से घंटों समझाइश देने के बाद भी प्रदर्शनकारी नहीं मान रहे थे। हालात तब बदले जब मौके पर पहुंचे छतरपुर एडीएम मिलिंद नागदेवे ने मृतकों के परिजनों के सामने 'मां की कसम' खाकर निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिया। बता दें इस मामले में चार लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, 8 से 9 लोगों का इलाज जारी है। 
विज्ञापन


छतरपुर एडीएम मिलिंद नागदेवे की यह अपील सुनते ही भीड़ धीरे-धीरे शांत होने लगी और अंततः जाम खुलवा लिया गया। पूरे घटनाक्रम का वीडियो मौके पर मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन




'किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा'
वीडियो में एडीएम परिजनों से हाथ जोड़कर यह कहते नजर आते हैं कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच के आधार पर किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। प्रशासन से आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीण और परिजन सड़क खाली करने को राज़ी हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP: सागर-झांसी NH 44 पर बड़ा सड़क हादसा, BDS के चार जवानों की मौत; कंटेनर से पुलिस वाहन की हुई थी टक्कर

'ढिलाई हुई तो वे दोबारा आंदोलन करेंगे'
घटना के बाद क्षेत्र में इस बात की चर्चा है कि जाम खुलवाने के लिए एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी को ‘मां की कसम’ जैसा कदम उठाना पड़ा। वहीं, परिजनों ने चेतावनी दी है कि यदि कार्रवाई में ढिलाई हुई तो वे दोबारा आंदोलन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed