फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Bageshwar Dham: Traffic arrangement plan for the programs organized in Bageshwar Dham released

Bageshwar Dham: बागेश्वर धाम में 21 से 27 फरवरी तक कथा और विवाह कार्यक्रम, ऐसा रहेगा यातायात और पार्किंग प्लान

Sat, 22 Feb 2025 03:49 PM IST
छतरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: छतरपुर ब्यूरो Updated Sat, 22 Feb 2025 03:49 PM IST
सार

बागेश्वर धाम में आयोजित कार्यक्रमों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और VVIP आगमन को ध्यान में रखते हुए यातायात और पार्किंग की विशेष व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
Bageshwar Dham: Traffic arrangement plan for the programs organized in Bageshwar Dham released
यातायात व्यवस्था का प्लान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छतरपुर जिले के थाना बमीठा क्षेत्र अंतर्गत धार्मिक स्थल बागेश्वर धाम में दिनांक 21 से 27 फरवरी तक कथा, वैवाहिक कार्यक्रम सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित होने हैं। कार्यक्रम में अत्यधिक श्रद्धालुओं का आवागमन रहेगा। सक्रिय यातायात व्यवस्था हेतु पार्किंग स्थल एवं परिवर्तित मार्ग निर्धारित किए गए हैं। 21 से 27 फरवरी तक बागेश्वर धाम में होने वाले विवाह और अन्य कार्यक्रम और VVIP आगमन के दौरान मार्ग एवं पार्किंग व्यवस्था इस प्रकार रहेगी।

विज्ञापन

विज्ञापन
  • बागेश्वर धाम में आने वाले समस्त बस पहाड़िया मैदान पार्किंग क्रमांक 4 में पार्क कराई जाएगी, वैकल्पिक बस पार्किंग फोरलेन किनारे ग्राम गढ़ा तिगैला के पास पार्किंग क्रमांक 7 एवं ग्राम गंज के पास पार्किंग क्रमांक 8 में रहेगी।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • समस्त चार पहिया वाहन काव्या गेस्ट हाउस मेन पार्किंग क्रमांक 2 में पार्क कराई जाएगी, वैकल्पिक पार्किंग गंज कदोहा रोड पार्किंग क्रमांक 5, हंस होटल के पास पार्किंग क्रमांक 6 में रहेगी।
  • समस्त ऑटो और मोटर साइकिल बाईपास तिराहा पार्किंग क्रमांक 3 में पार्क कराई जाएगी।


राजनगर रेलवे क्रॉसिंग से कोड़ा ग्राम आने वाले वाहन प्रतिबंधित रहेंगे
बागेश्वर से लौटने वाले चार पहिया/ऑटो रिक्शा/मोटरसाइकिल वाहन, पहाड़िया मैदान डाइवर्सन प्वाइंट से ग्राम कदोहा से होते हुए गंज की ओर जाएंगे, वहां से फ्लाईओवर से हाइवे पर निकलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed