फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   In Chhatarpur, an alert was made to the people in the villages situated near the river

Chhatarpur: नदी के पास बसे गांवों में मुनादी करा लोगों को किया गया अलर्ट, आपात स्थिति से निपटने प्रशासन तैयार

Wed, 24 Aug 2022 10:31 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 24 Aug 2022 10:31 AM IST
सार

आपात स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।  केन नदी के समीप बसे ग्रामों में लगातार लोगों को सावधान रहने मुनादी कराई जा रही है। मंगलवार को धमना गांव में भी मुनादी कराई गई है।
 

विज्ञापन
In Chhatarpur, an alert was made to the people in the villages situated near the river
नदी के किनारे बसे गांवों में कराई गई मुनादी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छतरपुर जिले में लगातार बारिश के चलते नदी नाले उफान पर हैं। आपात स्थिति से निपटने के लिए कलेक्टर एवं आला अधिकारी अलर्ट पर हैं। नदी नालों का जलस्तर बढ़ा हुआ है लिहाजा लोगों को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने लोगों से नदी नालों के किनारे ना जाने और पुल पुलिया पार न करने की अपील की है। एहतियात के तौर पर आपात स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।  केन नदी के समीप बसे ग्रामों में लगातार लोगों को सावधान रहने मुनादी कराई जा रही है। मंगलवार को धमना गांव में भी मुनादी कराई गई है।
विज्ञापन


अतिवृष्टि के चलते जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। विभिन्न क्षेत्रों में नदी नालों के आसपास बाढ़ जैसी आपात स्थिति से निपटने के लिए रेस्क्यू मॉकड्रिल भी किया गया। ग्रामीणों को समझाइश देते हुए बचाव के समय क्या-क्या सावधानी रखनी है बताया गया। कलेक्टर ने जिले के सभी अनुविभागीय SDM और जिम्मेदार अधिकारियों को अपने क्षेत्रों में भारी बारिश के चलते नदी, नाले पुल और संभावित आपात जगहों का निरीक्षण कर जायजा लेने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर एवं जिला प्रशासन द्वारा अपील की गई है कि जिले के किसी भी नदी-नाले के पुल पुलिया के ऊपर पानी बह रहा हो तो पार न करें और न ही अपने वाहन को निकालने का प्रयास करें। लगातार बारिश होने से नदियों का जल स्तर बढ़ा हुआ है। सुरक्षा की दृष्टिकोण से सावधानियां बरते और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर जिला स्तरीय कंट्रोल रूम के नंबर 07682-181 पर सम्पर्क कर सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed