{"_id":"6740b77bbdee9492ed094360","slug":"hindu-ekta-yatra-protests-in-country-are-legitimate-and-sanatan-yatra-is-illegitimate-mla-t-raja-joined-yatra-2024-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hindu Ekta Yatra: 'देश में जलसा जायज और सनातन यात्रा नाजायज,' हिंदू एकता यात्रा में शामिल हुए विधायक टी राजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hindu Ekta Yatra: 'देश में जलसा जायज और सनातन यात्रा नाजायज,' हिंदू एकता यात्रा में शामिल हुए विधायक टी राजा
Fri, 22 Nov 2024 10:25 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 22 Nov 2024 10:25 PM IST
सार
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने सनातन हिंदू एकता पदयात्रा दूसरे दिन शुक्रवार को सुबह साढ़े आठ बजे कदारी फार्मेसी कॉलेज से शुरू की गई। इस मौके पर उन्होंने यात्रा का विरोध करने वालों को जवाब देते हुए कहा, ठठरी के बंधे इस देश में जलसा जायज है और पदयात्रा नाजायज बता रहे हो।
विज्ञापन
हिंदू एकता पदयात्रा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छतरपुर जिले में स्थित बागेश्वर धाम से ओरछा तक सनातन हिंदू एकता पदयात्रा कर रहे बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की हिंदू एकता की आवाज के समर्थन में शुक्रवार को हिंदुओं के साथ मुस्लिम समाज तक पूरा छतरपुर शहर ही सड़कों पर उमड़ पड़ा। उत्साही छतरपुर वासियों ने पन्ना रोड पर रुद्राक्ष होटल से पदयात्रा के छतरपुर प्रवेश करने से लेकर उसके विश्राम स्थल नौगांव रोड स्थित पेप्टेक टाउन तक कदम-कदम पर ऐतिहासिक स्वागत किया।
विज्ञापन
सड़क पर कालीन बिछाकर फूल बरसाए गए और देश के कोने-कोने से आए हजारों पदयात्रियों के लिए पानी, फल, नाश्ता आदि स्वल्पाहार का व्यापक इंतजाम किया था। दूसरे दिन की पदयात्रा में हैदराबाद के विधायक टी राजा और प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, पूर्व विधायक आलोक चतुर्वेदी तथा साधु संतों ने भी सहभागिता की।
विज्ञापन
पदयात्रा शुक्रवार को अपने पहले पड़ाव ग्राम कदारी स्थित कॉलेज से केसरिया ध्वज लहराते और जय-जय श्रीराम का उद्घोष करते हुए शुरू हुई। छतरपुर तक के लगभग 15 किमी के सफर में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की जोरदार अगवानी की तो वहीं पदयात्रियों का भी आत्मीय स्वागत किया।
विज्ञापन
हिंदू जोड़ो पदयात्रा फोरलाइन से उतरकर छतरपुर में प्रवेश हुई तो श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। फोरलेन से नया पन्ना नाका, पुराना पन्ना नाका, छत्रसाल चौक, बस स्टैंड सहित दूसरे विश्राम स्थल पेप्टेक टाउन तक जगह-जगह पदयात्रा के स्वागत की तैयारियां की गई थीं। महाराजश्री की पदयात्रा में शामिल होने के लिए समूचा शहर आतुर था लिहाजा जैसे ही पदयात्रा छतरपुर पहुंची तो सनातनी छतरपुरवासी सड़कों पर कतारबद्ध नजर आए। पूरे छतरपुर शहर में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और उनके साथ चलने वाले पदयात्रियों का फूल बरसाकर स्वागत किया गया।
छत्रसाल चौक पर बागेश्वर महाराज ने दिलाई शपथ
छतरपुर के ह्दय स्थल छत्रसाल चौक पर शुक्रवार रात पदयात्रा पहुंचने पर बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर ने छतरवासियों को संबोधित कर कहा कि अब एकजुट होने का वक्त आ गया है। हमें तलवार से नहीं बल्कि विचार से लड़ना है। इसलिए मेरे लाड़लो अब एकजुट हो जाओ। महाराज श्री ने सभी छतरपुरवासियों को मुट्ठी बांधकर शपथ दिलाई कि अब जात-पात से इतर हिंदू बनकर सभी की सुरक्षा के लिए खड़े रहेंगे। इस मौके पर तेलांगना के प्रखर नेता टी राजा ने भी छतरपुरवासियों को संबोधित किया।
सनातन हिंदू एकता के लिए बाबा बागेश्वर नौ दिवसीय पदयात्रा पर निकले हैं। पहले दिन उन्होंने 20 किलोमीटर का सफर तय किया। कुल 160 किलोमीटर की यह पदयात्रा है, जहां बाबा बागेश्वर धीरेन्द्र शास्त्री जातपात को खत्म करने और हिंदुओं को कट्टर बनाने हिन्दू रष्ट बनाने की मांग कर रहे है, तो वहीं यात्रा में चोरों का तांडव भी देखने को मिल रहा है।
यात्रा के दौरान चोरों ने कई लोगों को अपना शिकार बनाया है, जिसमें 20 से 25 लोगों की जेब काटी गई है तो BJP नेता बॉबी राजा गठेवारा के पिता की करीब 50 हजार कीमत की सोने की चेन काट ले गए तो एक युवक शालिग्राम के 30 हजार की जेब कट गई। वहीं, पत्रकार शिवम दीक्षित के 4410 ले उड़े जेब कट कर चोर, वहीं गदबा निवासी अनु मिश्रा की भी 15000 हजार की जेब काट कर ले गए चोर। यात्रा में चल रहे लोगों ने बताया, करीब 20 से 25 लोगों की जेब कटी है। कई लोगों के मोबाइल भी चोरी हो गए हैं।
यहां जेब काटते हुए एक इंदौर के युवक को भक्तों ने रंगे हाथों पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पत्रकार सुनील पांडे की पत्नी बुंदेली गयिका प्रियंक पांडे का भी गले से एक लाख 50 हजार की कीमत का मंगलसूत्र चोरी हो गया।
