फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Hindu Ekta Padyatra Pandit Dhirendra Shastri appeals Everyone should add Hindu before their name

Hindu Ekta Padyatra: पंडित धीरेंद्र शास्त्री की अपील, 'नाम के आगे हिंदू लगाएं सभी लोग, अब करो या मरो की बारी'

Sun, 25 Aug 2024 10:05 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Sun, 25 Aug 2024 10:05 AM IST
सार

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि भारत में जात-पात का संकट बहुत ज्यादा बढ़ गया है। हालात करो या मरो जैसे हो गए हैं। इसलिए भारत को भव्य बनाने के लिए भारत से जात-पात खत्म करनी ही होगी।

विज्ञापन
Hindu Ekta Padyatra Pandit Dhirendra Shastri appeals Everyone should add Hindu before their name
धीरेंद्र शास्त्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश में छतरपुर जिले से बागेश्वर धाम गढ़ा के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि सभी हिंदू अपने नाम के आगे 'हिंदू' लगाएं। उन्होंने घोषणा किया कि छतरपुर से ओरछा तक हिंदू एकता पदयात्रा आयोजित की जाएगी, जिसमें रजिस्ट्रेशन मोबाइल द्वारा होंगे। यात्रा का उद्देश्य हिंदू समाज को जोड़ना है। इससे विदेशों से आने वाले लोग हिंदू समाज के लोगों को पहचान सकें और उनसे मिल सकें। 

विज्ञापन


विज्ञापन


धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि अभी हम सभी लोग अपने नाम के आगे जाति लगाते हैं। कोई ब्राह्मण है, कोई ठाकुर है, कोई वैश्य तो कोई शूद्र है। अगर हम अपने नाम के पहले हिंदू लगाएंगे तो अन्य देशों से आने वाले लोग हमें हिंदू धर्म के नाम से जानेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


'करो या मरो की बारी है'
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि भारत में जात-पात का संकट बहुत ज्यादा बढ़ गया है। हालात करो या मरो जैसे हो गए हैं। इसलिए भारत को भव्य बनाने के लिए भारत से जात-पात खत्म करनी ही होगी।


छतरपुर से ओरछा तक करेंगे पद यात्रा
बागेश्वर धाम गढ़ा के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जल्द ही छतरपुर से ओरछा तक पैदल यात्रा करने वाले हैं। इस यात्रा के जरिए वह सभी हिंदुओं को जोड़ने का प्रयास करेंगे। इस यात्रा का नाम हिंदू एकता पदयात्रा रहेगा। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने आगे यह भी कहा कि हम यह चाहते हैं कि जब भी कोई विदेशी भारत आए तो वह भारतीय से मिले, किसी जाति से नहीं। इसीलिए अब नाम के आगे हिंदू लगाना जरूरी हो गया है।

पद यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि जल्द ही हिंदू एकता पदयात्रा की शुरुआत की जाएगी। मोबाइल के माध्यम से रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। हजारों की संख्या में लोग इस पदयात्रा में शामिल होंगे। यह यात्रा छतरपुर से पवित्र नगरी ओरछा तक होगी और इसका मकसद हिंदुओं को जोड़ने का है। बुंदेलखंड में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने इसी सिलसिले में अलग-अलग समाज एवं समुदाय के साथ बैठक करेंगे और पद यात्रा को लेकर सभी के विचार जानेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed