{"_id":"63a1753e29319e1ec9411717","slug":"fire-broke-out-in-electric-poles-and-transformers-in-chhatarpur-read-more-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhatarpur Fire: छतरपुर में बिजली के खंभे और ट्रांसफार्मर में लगी आग, दहशत से इलाके में मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhatarpur Fire: छतरपुर में बिजली के खंभे और ट्रांसफार्मर में लगी आग, दहशत से इलाके में मचा हड़कंप
Tue, 20 Dec 2022 02:11 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Tue, 20 Dec 2022 02:11 PM IST
सार
आग पर कुछ देर बाद स्वतः काबू पा लिया गया। आगजनी की इस घटना में कोई हताहत और जनहानि नहीं हुई है। आग लगने का कारण फिलहाल ज्ञात नहीं हो सका विभागीय अधिकारी कर्मचारी जांच में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
बिजली के खंभे और ट्रांसफार्मर में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छतरपुर शहर में बिजली के खंभे और ट्रांसफार्मर में आग लगने का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों में दहशत फैल गई। जानकारी के मुताबिक मामला छतरपुर शहर सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के संकट मोचन मार्ग हाउसिंग बोर्ड इलाके के नजदीक का है, जहां सुबह लगभग नौ बजे के आसपास बिजली के खंबे और ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। आग ने पल भर में विकराल रूप ले लिया। जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।
घटना और मामले को देखते हुए लोगों ने नगरपालिका और फायर बिग्रेड को कॉल किया पर वहां से कोई नहीं आया। हालांकि आग पर कुछ देर बाद स्वतः काबू पा लिया गया। आगजनी की इस घटना में कोई हताहत और जनहानि नहीं हुई है। आग लगने का कारण फिलहाल ज्ञात नहीं हो सका विभागीय अधिकारी कर्मचारी जांच में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना और मामले को देखते हुए लोगों ने नगरपालिका और फायर बिग्रेड को कॉल किया पर वहां से कोई नहीं आया। हालांकि आग पर कुछ देर बाद स्वतः काबू पा लिया गया। आगजनी की इस घटना में कोई हताहत और जनहानि नहीं हुई है। आग लगने का कारण फिलहाल ज्ञात नहीं हो सका विभागीय अधिकारी कर्मचारी जांच में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
