फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   District Magistrate appointed Executive Magistrate at Bageshwar Dham on the occasion of Guru Purnima festival

Chhatarpur: बागेश्वर धाम की सुरक्षा सख्त, गुरू पूर्णिमा को लेकर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट नियुक्त, 12 तक कार्यक्रम

Tue, 01 Jul 2025 10:57 PM IST
छतरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: छतरपुर ब्यूरो Updated Tue, 01 Jul 2025 10:57 PM IST
सार

एसडीएम राजनगर को संपूर्ण कानून व्यवस्था और आयोजकों से आवश्यक समन्वय करने व प्रशासनिक व्यवस्था सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही एसडीओपी खजुराहो को कानून, सुरक्षा व्यवस्था का दायित्व सौंपा गया है।

विज्ञापन
District Magistrate appointed Executive Magistrate at Bageshwar Dham on the occasion of Guru Purnima festival
बागेश्वर धाम में कार्यपालिक मजिस्ट्रेट नियुक्त।

विस्तार

छतरपुर जिला मजिस्ट्रेट द्वारा दो से 12 जुलाई तक गुरू पूर्णिमा पर्व, पडित धीरेंद्र शस्त्री के जन्मोत्सव कार्यक्रम और कथा आयोजन में देश के विभिन्न राज्यों से विशिष्ट अतिथियों व श्रद्धालुओं का आना संभावित है। जिसे देखते हुए ग्राम गढ़ा बागेश्वर धाम में भीड़ प्रबंधन और कानून व्यवस्था के मद्देनजर कार्यपालिक मजिस्ट्रेटों को नियुक्त किया गया है। साथ ही आवश्यक भीड़ नियंत्रण व कानून व्यवस्था के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन

एसडीएम राजनगर को संपूर्ण कानून व्यवस्था और आयोजकों से आवश्यक समन्वय करने व प्रशासनिक व्यवस्था सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही एसडीओपी खजुराहो को कानून, सुरक्षा व्यवस्था सहित यातायात और पार्किंग व्यवस्था का दायित्व सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई की व्यवस्था, दुकानों-होम स्टे से ज्वलनशील पदार्थों को हटवाने, पार्किंग स्थल की समुचित व्यवस्था करने, आवारा पशुओं से बचाव की व्यवस्था, मंच निर्माण एवं पंडाल की सुरक्षा व्यवस्था, कार्यक्रम स्थल पर अबाध विद्युत आपूर्ति रखने, मंच पर विद्युत सुरक्षा सुनिश्चित करने, लूज वायरिंग न हो, मरम्मत दल मौजूद हो, पेयजल के लिए टैंकर उपलब्ध कराना, केटल वाहन, फायर ब्रिगेड एवं चलित शौचालय उपलब्ध कराने, चिकित्सकों की राउंड द क्लॉक ड्यूटी लगाना, दो एंबुलेंस मय चिकित्सकीय दल के मौजूद रहने, भंडारे में तैयार भोजन की जांच और सैंपलिंग कराने आदि व्यवस्था के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को 2 से 12 जुलाई तक व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए गए हैं।

इसके साथ ही कार्यक्रम स्थल पर जिला कमांडेंट होमगार्ड को आपदा प्रबंधन संबंधी तैयारी करने, आरटीओ को स्थल पर आवागमन में वाहनों की चेकिंग और यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई करने के संबंध में निर्देश दिए गए हैं।
 

जिला मजिस्ट्रेट ने गुरू पूर्णिमा पर्व पर बागेश्वर धाम में कार्यपालिक मजिस्ट्रेट किए नियुक्त।

 

जिला मजिस्ट्रेट ने गुरू पूर्णिमा पर्व पर बागेश्वर धाम में कार्यपालिक मजिस्ट्रेट किए नियुक्त।

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed