फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Dhirendra Shastri got angry on issue of Premanand Maharaj visit Whoever has pain in his stomach

Dhirendra Shastri: प्रेमानंद महाराज की यात्रा मामले पर भड़के धीरेंद्र शास्त्री, 'जिसके पेट में दर्द है वो...'

Tue, 11 Feb 2025 05:44 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुुर Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 11 Feb 2025 05:44 PM IST
सार

प्रेमानंद महाराज की यात्रा बंद होने के बाद पंडित धीरेंद्र शास्त्री उनके समर्थन में आ गए हैं। उन्होंने कहा कि जिसके पेट में दर्द है, वह वृदांवन छोड़कर दिल्ली चले जाएं।

विज्ञापन
Dhirendra Shastri got angry on issue of Premanand Maharaj visit Whoever has pain in his stomach
धीरेंद्र शास्त्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वृदांवन के संत प्रेमानंद महाराज की रात्रिकालीन पद यात्रा पर कुछ महिलाओं द्वारा आपत्ति उठाने के मामले में बाबा बागेश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बड़ा बयान सामने आया है। जहां उन्होंने कहा कि जैसे पूर्व में राक्षसों को हवन-पूजन में आपत्ति होती थी, इंसानों को नहीं। जो देवियों को बाबा की यात्रा से तकलीफ है, वह इंसान तो हो ही नहीं सकता, जिसके पेट में दर्द है वह वृदांवन छोड़कर दिल्ली चले जाएं। वृदांवन में तो राधे-राधे चलेगा, जिसको तकलीफ है वह उनका पुरजोर विरोध करते हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन


साथ ही उन्होंने अपने चुटीले अंदाज में कहा कि उनकी वह ठठरी बांधेगे। साथ ही बाबा बागेश्वर ने कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो वह वृदांवन जाकर बाबा से प्रार्थना करेंगे कि वह अपनी यात्रा फिर शुरू करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिंदुओं के चढ़ावे से हिंदू बेटियों के घर बसाए जाएं : धीरेंद्र शास्त्री
करोड़ों लोगों की आस्था के केंद्र बागेश्वर धाम में गत वर्ष की तरह इस वर्ष भी महाशिवरात्रि के पर्व पर विशाल कन्या विवाह महामहोत्सव आयोजित किया जा रहा है। इस महोत्सव में 251 बेटियों को परिणय सूत्र में बांधा जाएगा, जिन बेटियों को विवाह के लिए चयनित किया गया है, उनकी सूची बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मीडिया के समक्ष जारी की। इस विवाह में 108 बेटियां आदिवासी समाज से हैं। वहीं, 143 बेटियां सभी समाजों से चयनित की गई हैं। उन्होंने कहा कि इन चयनित बेटियों को धर्मपीठ और राजपीठ सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोग सुखी जीवन का आशीर्वाद देंगे।

महाराज ने कहा कि मंदिरों में लाखों-करोड़ों रुपये का दान हिंदू देते हैं। इसलिए मिलने वाला दान हिंदू बेटियों के घर बसाने में उपयोग किया जाना चाहिए। उन्होंने भारत सरकार से मांग की है कि मंदिरों को अधिग्रहण से बाहर निकला जाए।

इस तरह चुनी गईं 251 बेटियां
कन्याओं की सूची जारी करते हुए महाराज ने बताया कि 1000 से अधिक फॉर्म आए थे, जिन फॉर्म की बारीकी से जांच करने के बाद 251 बेटियों को धाम से विवाह के लिए चयनित किया गया है। उन्होंने बताया कि 22 से 24 हजार किलोमीटर की यात्रा करने के बाद सर्वे टीम ने सूची तैयार की है। एक महीने तक 60 लोगों की टीम द्वारा सर्वे कार्य किया गया। ग्रामीण, पड़ोसियों, जनप्रतिनिधियों आदि से पूछने के बाद जो मानदंड निर्धारित किए गए थे उनके आधार पर 251 बेटियां विवाह के लिए चयनित की गई है। इन बेटियों में कई ऐसी बेटियां हैं, जो अनाथ हैं। कुछ ऐसी भी हैं, जो मातृ पितृ हीन हैं। दिव्यांग बेटियों को भी विवाह के लिए चयनित किया गया है।

नौ राज्यों से चुनी गई विवाह के लिए कन्याएं
बागेश्वर धाम में होने वाले विशाल महामहोत्सव में जिन 251 कन्याओं का विवाह किए जाने हेतु चयन किया गया है, उनमें नौ राज्यों की कन्याएं शामिल हैं। सबसे ज्यादा 209 कन्याएं मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों से हैं। उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, दिल्ली, राजस्थान, बिहार, झारखंड, उड़ीसा तथा छत्तीसगढ़ से आए आवेदन फार्म की जांच करते हुए विवाह के मानदंड पूरे करने पर गरीब बेटियों को परिणय सूत्र में बांधे जाने हेतु चयनित किया गया है। महाराज का संकल्प है कि कोई भी बेटी अपने आप को अनाथ और गरीब महसूस न करें।


दिव्यांग चार, अनाथ 54 और पितृहीन हैं 94 बेटियां
विवाह के लिए जिन बेटियों को चयनित किया गया है, वह वास्तव में इसी योग्य थी। क्योंकि चार ऐसी बेटियां हैं, जो दिव्यांग हैं। 54 बेटियों के सिर से माता-पिता का साया उठ चुका है। 94 बेटियों के पिता नहीं हैं। मात्रहीन बेटियों की संख्या 12 है। वहीं, अत्यंत गरीब 87 परिवार की बेटियों को चयनित किया गया है। कई ऐसी बेटियां हैं, जो न केवल अत्यंत निर्धन परिवार से आती हैं। बल्कि उनके माता-पिता या तो गंभीर बीमारी से पीडि़त हैं या फिर वह कुछ करने में सक्षम नहीं हैं। एक बेटी के पिता कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। उनका सपना है कि वह अपने जीते जी बेटी को बागेश्वर धाम से खुशी-खुशी उसकी ससुराल विदा करें। महाराज ने इस बेटी को विवाह के लिए चयनित किया है। महाराज ने कहा कि सभी बेटियों का भाग्य महाशिवरात्रि पर्व पर चमकेगा।

24 को ग्रेट खली मचाएंगे खलबली
जाने माने रेसलर द ग्रेट खली ने बागेश्वर धाम आकर सोमवार को महाराज का आशीर्वाद लिया। कन्या विवाह की चल रही तैयारी के बारे में चर्चा की। उन्होंने मंच से घोषणा की कि सामूहिक विवाह महोत्सव के दौरान 24 फरवरी को जबरदस्त फाइट की जाएगी। उन्होंने कहा कि 24 को सीडब्ल्यूसी होगा। खेलों में रुचि रखने वाले लोगों को इस कार्यक्रम से प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने कहा कि कुश्ती में हाथ आजमाने वाले युवाओं को प्रेरणा देने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम रखा जा रहा है। ग्रेट खली ने कहा कि महाराज ने युवाओं को नशे से बाहर रखने के जो प्रयास किए हैं, उन्हीं का परिणाम है कि आज युवा धर्म से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवा सक्षम होंगे तो वह अपनी ताकत राष्ट्र के विकास में लगाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed