फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Devastation due to heavy rains in Chhatarpur water being released from Lahchura and Sujara dams

Chhatarpur: प्रदेश में भारी बारिश से तबाही, लहचूरा और सुजारा बांध से छोड़ा जा रहा पानी, उफान पर धसान नदी

Fri, 16 Sep 2022 09:39 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 16 Sep 2022 09:39 AM IST
सार

मध्यप्रदेश में लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश के चलते नदी नाले उफान पर चल रहे हैं। लहचूरा और सुजारा बांध से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है।

विज्ञापन
Devastation due to heavy rains in Chhatarpur water being released from Lahchura and Sujara dams
सुजारा बांध से पानी छोड़ने से धसान नदी में बढ़ा पानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश में लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश के चलते नदी नाले उफान पर हैं। धसान नदी का जलस्तर बढ़ने से टीकमगढ़ जिले में स्थित सुजारा बांध के चार गेट गुरुवार सुबह 8 बजे खोल कर 20,000 क्यूसेक पानी डिचार्ज किया गया, जिससे धसान नदी का जल बढ़ गया है। मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश की सीमा पर लहचूरा बांध के सात गेट तीन फीट ऊंचाई के खोल कर 32800 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। लगातार बांधों से पानी छोड़ने के चलते नदी के आसपास के गांवों में अलर्ट जारी किया गया है। लहचूरा बांध के बीच धसान नदी के किनारे स्थित गांवों में भी प्रशासन द्वारा अलर्ट जारी किया गया हैं।
विज्ञापन

 
उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के लहचूरा बांध पर पदस्थ कर्मचारी ने जानकारी देते हुए बताया कि लहचूरा बांध के सात गेट खोलकर पानी धसान नदी में छोड़ा जा रहा हैं। साथ ही 2000 क्यूसेक पानी अर्जुन फीडर नहर में छोड़कर बाढ़ के पानी को नियंत्रित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed