फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Dalit beaten up for sitting on a chair in Chhatarpur

कब बदलेगी ये सोच: दलित को कुर्सी पर बैठने की बात पर पीटा, ठाकुर ने कहा- हमारी बराबरी करने की हिम्मत कैसे हुई

Sun, 25 Sep 2022 04:18 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 25 Sep 2022 04:18 PM IST
सार

छतरपुर जिले में एक दलित को कुर्सी पर बैठना भारी पड़ गया। उसे उच्च जाति वालों ने बराबरी पर बैठने की बात कहते हुए जमकर पीटा और पंचायत कार्यालय से बाहर निकाल दिया। सरपंच ने पुलिस को सूचना दी और घायल दलित को अस्पताल में भर्ती कराया है। 

विज्ञापन
Dalit beaten up for sitting on a chair in Chhatarpur
दलित युवक को कुर्सी पर बैठने की ऐसी सजा दी गई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश से फिर शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। छतरपुर जिले में एक दलित को कुर्सी पर बैठना भारी पड़ गया। उसे उच्च जाति वालों ने बराबरी पर बैठने की बात कहते हुए जमकर पीटा और पंचायत कार्यालय से बाहर निकाल दिया। मामला यहीं शांत नहीं हुआ आरोपी की शिकायत उसके घरवालों से की तो फिर पीड़ित को जमकर पीटा गया। जान से मारने की कोशिश की गई। दलित युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला जिले के मातगुवां थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत चौका का है। चौका के सरपंच कृष्णगोपाल और घायल ने बताया कि शुक्रवार को गांव का 35 वर्षीय हल्लू अहिरवार कपिल धारा कूप योजना का लाभ लेने के लिए अपने दस्तावेज लेकर पंचायत कार्यालय आया था। वह आकर कुर्सी पर बैठ गया। इसी बीच गांव का रोहित सिंह ठाकुर पंचायत कार्यालय पहुंचा, उसने हल्लू को कुर्सी पर बैठा देख आग बबूला हो गया और हल्लू को पीटने लगा। सरपंच कृष्णगोपाल, सचिव अरविंद अहिरवार ने बीच-बचाव कर उसे दूर किया और उसकी शिकायत उसके माता-पिता से कर दी। 
विज्ञापन

 

Dalit beaten up for sitting on a chair in Chhatarpur
दलित युवक और उसकी पत्नी ने घटना की जानकारी दी। - फोटो : अमर उजाला
जब रोहित को शिकायत होने की बात पता चली तो शनिवार की शाम करीब साढ़े 4 बजे वह दो साथियों के साथ हल्लू के घर जा पहुंचा और हॉकी, लाठी डंडों से उसे बुरी तरह पीट दिया। मारपीट में हल्लू के हाथ-पैर टूटने के साथ-साथ उसके सिर में गंभीर चोट आई है। घायल हल्लू को सरपंच कृष्णगोपाल अपने वाहन से अस्पताल लाए जहां उसका उपचार किया जा रहा है।

अस्पताल में भर्ती हल्लू का कहना है कि पंचायत कार्यालय में कुर्सी पर बैठने की बात पर रोहित ने मारपीट की है। उसने जातिसूचक शब्द कहते हुए कहा कि कुर्सी पर ठाकुर बैठते हैं, तुम नीचे बैठने लायक हो। हमारी बराबरी पर बैठने की तेरी हिम्मत कैसे हुई। सरपंच ने बीच-बचाव किया था। पर थोड़ी देर बाद रोहित गुंडों को लेकर घर आ गया और बुरी तरह पीटा। जान से मारने की धमकी दी है। 

हल्लू की पत्नी गीता बताती हैं कि मारपीट से मेरे पति को कई फ्रैक्चर हो गए हैं। दिहाड़ी मजदूरी कर बच्चों का पेट पालते थे, अब इन्हें क्या खिलाएंगे। पुलिस भी कार्रवाई नहीं कर रही है। वहीं सरपंच ने बताया कि मातगुवां थाना पुलिस को फोन के माध्यम से घटना की जानकारी दे दी गई है तो वहीं घायल को जिला अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में भर्ती किया गया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed