{"_id":"6656dc530dd9ef1c370270a7","slug":"chhatarpur-young-man-missing-from-home-for-two-days-due-to-transaction-of-45-lakh-in-college-admission-died-2024-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhatarpur: दो दिन से लापता युवक का अस्पताल में मिला शव, 45 लाख और आईपीएल सट्टा से जुड़े हैं मौत के तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhatarpur: दो दिन से लापता युवक का अस्पताल में मिला शव, 45 लाख और आईपीएल सट्टा से जुड़े हैं मौत के तार
Wed, 29 May 2024 06:47 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 29 May 2024 06:47 PM IST
सार
छतरपुर में कॉलेज एडमिशन में 45 लाख रुपये के लेन-देन के चलते दो दिन से घर से लापता युवक ने दम तोड़ दिया है। मामले को लेकर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
मृतक के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कॉलेज एडमिशन में 45 लाख रुपये के लेन-देन के चलते दो दिन से घर से लापता युवक ने दम तोड़ दिया है। परिवार ने आरोप लगाया कि पूर्व में आईपीएल सट्टा खेलता था। सिविल लाइन थाना पुलिस घटना की जांच में जुटी है और दो लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
अभितेंद्र द्विवेदी (35) निवासी सटई रोड की पत्नी प्रीति द्विवेदी ने कहा कि मेरे पति कॉलेज में एडमिशन का काम करते थे, जिनका पेमेंट का 45 लाख रुपये मिलने थे, जिसके चलते अमित गुप्ता, रोहित गुप्ता मेरे पति को दो दिन पहले घर से ले गए थे और कॉल लगाने पर बात भी नहीं करने दी।
विज्ञापन
प्रीति के मुताबिक, जब वह मृत अवस्था में जिला अस्पताल में पहुंचे तो कॉल आया कि आपके पति की तबीयत खराब है। हालांकि, सिविल लाइन थाना टीआई बाल्मिकी चौबे ने अमित गुप्ता और रोहित गुप्ता को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। इसके बाद ही कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
