फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Chhatarpur: Woman's body found floating in a well, could not be identified due to swelling

Chhatarpur: महिला का शव कुएं में उतराता मिला, फूलने-गलने से नहीं हो सकी शिनाख्त, हत्या की आशंका

Sun, 23 Jun 2024 06:51 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, छतरपुर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, छतरपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 23 Jun 2024 06:51 PM IST
सार

छतरपुर में एक महिला का क्षत-विक्षत शव कुएं में मिला है। हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस महिला की शिनाख्ती के प्रयास कर रही है। 

विज्ञापन
Chhatarpur: Woman's body found floating in a well, could not be identified due to swelling
छतरपुर के सटई थाना क्षेत्र का मामला - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छतरपुर जिले के थाना सटई अंतर्गत ग्राम अतरार में एक अज्ञात महिला का शव कुएं में पड़ा मिला है। उसकी पहचान नहीं हो सकी है। मृतक का शरीर पूरी तरह से क्षत-विक्षत है। 
विज्ञापन


मामला छतरपुर जिले के ग्राम अतरार का है। रविवार सुबह ग्रामीणों ने कुएं में शव देखा। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मशक्कत के बाद शव को कुएं से निकाला। ऐसा लग रहा था कि कई दिनों से शव कुएं में पड़ा है। शव फूलकर गलने लगा है। हालांकि शव महिला है, पर उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है।पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। सटई पुलिस ने सभी आस-पास के संबंधित सभी थाने चौकी में सूचना दे दी है कि किसी अज्ञात महिला के संबंध में कोई सूचना या गुमइंसान हो तो थाना सटई थाने को अवगत कराने का कष्ट करें। इधर ग्रामीणों ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है। 
विज्ञापन


यह है हुलिया..
मृतक अज्ञात महिला की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष, जिसका कद करीब 5 फीट है। जो पीले रंग का ब्लाउज एवं काले रंग का साया पहने हुए हैं और मटमेले रंग की साड़ी पहनी हुई है। उक्त मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर धारा 174 CRPC के तहत मममला दर्ज किया है और अग्रिम कार्यवाही करते हुए विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed