{"_id":"6523549971ce56e6fa09ab15","slug":"chhatarpur-there-was-a-stir-after-finding-a-giant-crocodile-after-rescue-it-was-released-safely-into-dam-2023-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhatarpur: विशालकाय मगरमच्छ के मिलने से मचा हड़कंप, रेस्क्यू के बाद सुरक्षित बान सुजारा बांध में छोड़ा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhatarpur: विशालकाय मगरमच्छ के मिलने से मचा हड़कंप, रेस्क्यू के बाद सुरक्षित बान सुजारा बांध में छोड़ा गया
Mon, 09 Oct 2023 09:27 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Mon, 09 Oct 2023 09:27 AM IST
सार
Chhatarpur News: छतरपुर के भेलदा में करीब आठ फीट लंबा मगरमच्छ मिला है। ग्रामीणों की जानकारी के बाद वन अमले ने मगरमच्छ का रेस्क्यू कर उसे बान सुजारा बांध में छोड़ दिया है।
विज्ञापन
भेलदा में आठ फीट लंबा मगरमच्छ मिला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छतरपुर जिले के बड़ामलहरा वन परिक्षेत्रांतर्गत भेलदा में विशालकाय मगरमच्छ निकालकर सामने आया है। जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। जिसे रविवार की दोपहर बड़ी मशक्कत के बाद पकड़ा गया है। जहां वन विभाग द्वारा करीब 4 घंटे किए गए रेस्क्यू के बाद उसे बान सुजारा बांध में छोड़ दिया गया।
जानकारी के अनुसार ग्राम भेलदा में बीती रात को करीब 10 बजे भेलदा के किसान अपने खेतों में ट्रैक्टर से जुताई कर रहे थे, उसी दौरान कुछ किसान राजाघाट नाले के आसपास बैठे हुये थे। उसी समय नाले से जानवर जैसे चलने की आवाज आई तो किसान उस आहट को सुनकर दवे पांव नाले में देखा, जहां विशाल मगरमच्छ घूम रहा था। ग्रामीणों ने रात में वन विभाग को सूचना दी। सूचना लगते ही वन विभाग का स्थानीय अमला रात में पहुंचा और 2 घंटे तक सर्चिंग की परंतु जब मगरमच्छ नहीं मिला तो अमला वापस लौट गया। सुबह पुन: भगवां, घुवारा एवं बड़ामलहरा का स्टाफ पहुंचा और समिति एवं सुरक्षाकर्मियों के सदस्यों की मदद से नाले के आसपास सर्चिंग की गयी। करीब साढ़े चार घंटे तक चले रेस्क्यू के बाद वन विभाग ने करीब आठ फीट दो इंच का विशालकाय मगरमच्छ पकड़ लिया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं वन परिक्षेत्राधिकारी राजेंद्र पस्तौर की मौजूदगी में मगरमच्छ को बान सुजारा बांध में सुरक्षित छोड़ दिया गया।