{"_id":"629a2d3bfc0c4571b76630dc","slug":"chhatarpur-the-doctor-raised-the-stick-in-the-district-hospital-strictly-pulled-out-the-crowd-that-came-to-meet-the-patient","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhatarpur: जिला अस्पताल में डॉक्टर ने उठाया डंडा, मरीज से मिलने पहुंची भीड़ को सख्ती से बाहर निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhatarpur: जिला अस्पताल में डॉक्टर ने उठाया डंडा, मरीज से मिलने पहुंची भीड़ को सख्ती से बाहर निकाला
Fri, 03 Jun 2022 09:18 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 03 Jun 2022 09:18 PM IST
सार
छतरपुर जिला अस्पताल के एक डॉक्टर ने हाथ में डंडा लेकर अव्यवस्था फैला रहे लोगों को समझाइश दी। इस तरीके को देखकर कई लोगों से डॉक्टर की बहस भी हुई। अस्पताल परिसर में डंडा लेकर घूमने का वीडियो भी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
जिला अस्पताल के एक डॉक्टर हाथ में डंडा लेकर लोगों पर सख्ती बरतते नजर आए।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश के छतरपुर के जिला अस्पताल में एक अलग नजारा देखने को मिला। यहां के एक डॉक्टर हाथ में डंडा लेकर लोगों पर सख्ती बरतते नजर आए। दरअसल निर्धारित समय के बाद भी मरीज से मिलने कई लोग साथ में पहुंच रहे थे। जिन्हें डॉक्टर साहब ने डंडे का जोर दिखाते हुए बाहर कर दिया।
छतरपुर जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार लाने के लिए कुछ सख्तियां शुरू की गई हैं। वार्ड में परिजन के साथ केवल एक अंटेडर रह सकता है। इसके अलावा मरीज से अन्य लोगों के मिलने का समय शाम 4 से 5 निर्धारित किया गया है। ताकि अस्पताल में बेवजह भीड़ न हो। इस नई व्यवस्था को लागू कराने का प्रभार डॉ. अरुणेन्द्र शुक्ला को दिया गया है। जिन्होंने अस्पताल के सभी फ्लोर पर बेवजह पाए गए मरीज के परिजन व अन्य लोगों को सख्ती से वार्ड से बाहर निकाला। यहां परिजन केवल वेटिंग रूम में रुक सकते हैं। लेकिन उसके बाद भी लोग वार्ड व उसके आसपास जमावड़ा लगाए रहते हैं।
नई व्यवस्था लागू कराने आए डॉ. शुक्ला ने मरीज के परिजनों को नई व्यवस्था के मुताबिक बाहर जाने को कहा तो कुछ लोग डॉक्टर से उलझ गए। उसके बाद एक हाथ में आला और दूसरे में डंडे लेकर व्यवस्था लागू कराना पड़ी। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।