फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Chhatarpur Sand is being stolen and looted openly this game is being played with support officers and leaders

Chhatarpur News: खुलेआम बालू की चोरी और लूट, अधिकारियों और नेताओं की शह पर हो रहा यह खेला

Sat, 14 Sep 2024 04:27 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुुर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 14 Sep 2024 04:27 PM IST
सार

छतरपुर में खुलेआम बालू की चोरी और लूट का मामला सामने आया है। इस पूरे खेल में अधिकारियों और नेताओं की मिलीभगत भी बताई जा रही है।

विज्ञापन
Chhatarpur Sand is being stolen and looted openly this game is being played with support officers and leaders
बालू खनन एरिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छतरपुर जिले में खनिज प्रचुर मात्रा में है, जिसका दोहन नेताओं और अधिकारियों की मिलीभगत से अवैध तरीके से कर रहे हैं। यह सब अकेले नहीं मिलकर बंदरबांट किया जाता है, जिससे हर महीने शासन को करोड़ों के राजस्व की क्षति होती है।

विज्ञापन


ताजा मामला गौरिहार ब्लॉक में मवई घाट के जुड़ीपुर में दो साल पहले अवैध रूप से लगाया गया लाखों रुपये का रेत का विशाल डंप माइनिंग अधिकारी व राजस्व अधिकारी द्वारा कार्रवाई कर जब्त किया गया था, जिसे आज गांव के कुछ स्थानीय लोग एवं नेतागण अधिकारियों के साथ साठ गाठ कर ट्रैक्टरों एवं ट्रकों के माध्यम से चोरी कर बेचा जा रहा है। इस मामले की जानकारी स्थानीय अधिकारियों को भी है। बावजूद इसके करोड़ों की रेत खुलेआम करने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन


करोड़ों के राजस्व की क्षति
लोगों की माने तो यह प्रशासन व अधिकारियों की घोर लापरवाही है, जिससे शासन को लाखों रुपये की राजस्व की क्षति हो रही है। वहीं, उक्त डंप से रेत चोरी करने लूटने वाले लोग मालामाल हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकर सब बने अनजान
हालांकि, मामला मीडिया के प्रकाश में आने के बाद अब देखना यह होगा कि माइनिंग विभाग और राजस्व के अधिकारी आगे क्या कार्रवाई करते हैं या यूं ही मिलकर बंदरबांट करते रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed