फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Chhatarpur News: Uncontrolled car collided with a parked truck, mother and son died

Chhatarpur News: ओरछा रोड पर भीषण सड़क हादसा, खड़े ट्रक से टकराई बेकाबू कार, मां-बेटे की मौत, तीन घायल

Fri, 22 Aug 2025 01:07 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 22 Aug 2025 01:07 PM IST
सार

घायलों को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद ग्वालियर रेफर किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य किया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन
Chhatarpur News: Uncontrolled car collided with a parked truck, mother and son died
हादसे बाद मौके पर लगी लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ओरछा रोड थाना क्षेत्र अंतर्गत फोरलेन पर कैंड़ी गांव के समीप गुरुवार की दोपहर करीब 12 बजे भीषण सड़क हादसे में मां-बेटे की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि भाई-बहन सहित तीन घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल से ग्वालियर रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची ओरछा रोड थाना पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। साथ ही शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: पांढुर्णा में परंपरा के नाम पर फिर बरसेंगे पत्थर, कल होगा खूनी खेल ‘गोटमार’, प्रशासन मुस्तैद
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक नौगांव थाना क्षेत्र के ग्राम चौबारा के रहने वाले विश्राम राजावत की 45 वर्षीय पत्नी संतोषी राजावत, 27 वर्षीय पुत्र आशीष राजावत, 24 वर्षीय पुत्री आकांक्षा रावत, 19 वर्षीय पुत्र आयुष राजावत सहित एक अन्य महिला नौगांव से पन्ना की ओर जा रहे थे। इसी दौरान छतरपुर के ओरछा रोड थाना क्षेत्र में कैंड़ी के पास फोरलेन पर कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। कार की रफ्तार तेज होने के कारण संतोषी राजावत और उसके पुत्र आशीष राजावत की मौके पर मौत हो गई, जबकि आकांक्षा, आयुष सहित एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्घटना की खबर मिलते ही सीएसपी अरुण कुमार सोनी, ओरछा रोड थाना प्रभारी दीपक यादव सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा। दुर्घटनाग्रस्त वाहन से मृतकों और घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। चूंकि घायलों की हालत गंभीर थी, इसलिए प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को ग्वालियर रेफर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed