फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Chhatarpur News: Three friends were going to a wedding procession on a bike, collided with an unknown vehicle,

Chhatarpur News: बाइक पर बैठकर बरात में जा रहे थे तीन दोस्त, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, तीनों की मौत

Thu, 07 Mar 2024 03:53 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: रवींद्र भजनी Updated Thu, 07 Mar 2024 03:53 PM IST
सार

छतरपुर में बाइक पर सवार होकर तीन दोस्त बरात में शामिल होने जा रहे थे। अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मारी। हादसे में तीनों की मौत हो गई है। 

विज्ञापन
Chhatarpur News: Three friends were going to a wedding procession on a bike, collided with an unknown vehicle,
छतरपुर में सड़क हादसे में तीन दोस्तों की मौत हो गई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छतरपुर जिले में रात को एक बाइक पर सवार होकर शादी समारोह में जा रहे तीन युवक सड़क दुर्घटना में मारे गए। रात के वक्त किसी गलत साइड से जा रहे अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मारी है। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। तीनों के शव जिला अस्पताल लाए गए। गुरुवार को पोस्टमॉर्टम के बाद युवकों का शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के मुताबिक खजुराहो के बेनीगंज मोहल्ला निवासी अनिल पटेल, नरेश पटेल और सुनील लखेरा एक ही बाइक पर सवार होकर सिविल लाइन थाना छतरपुर अंतर्गत आने वाले ग्राम बूढ़ा एक बरात में शामिल होने के लिए जा रहे थे। फोरलेन पर बृजपुरा ओवरब्रिज से नीचे उतरे समय किसी अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। बाइक सही दिशा में जा रही थी लेकिन टक्कर मारने वाला वाहन गलत साइड से चला रहा था। इस कारण यह घटना हुई। घटना के बाद टक्कर मारने वाला वाहन मौके से भाग गया। बाईक पर सवार अनिल, नरेश और सुनील की मौके पर ही मौत हो गई। कुछ राहगीरों ने एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मृतकों के शव जिला अस्पताल लाए गए, साथ ही उनके परिजनों को सूचना दी गई। गुरुवार को जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम किए जाने के बाद मृतकों के शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed