{"_id":"66d2fe56fed219f74901cea9","slug":"chhatarpur-news-the-accused-who-did-disgusting-act-with-the-goat-has-been-arrested-2024-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhatarpur News: घर के बाहर बंधी बकरी से युवक ने की घिनौनी हरकत, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhatarpur News: घर के बाहर बंधी बकरी से युवक ने की घिनौनी हरकत, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
Sat, 31 Aug 2024 04:58 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 31 Aug 2024 04:58 PM IST
सार
बकरी से घिनौनी हरकत के मामले में पुलिस ने आरोपी पर बीएनएस की धारा 151 के तहत मामला दर्ज कर लिया और आगे की जांच के लिए नमूना भोपाल भेजा गया है। बकरी के मालिक कल्लू उर्फ लक्ष्मी कुशवाहा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मिंटी अली को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
घटना की जानकारी देते बकरी मालिक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छतरपुर जिले में एक बकरी के साथ युवक ने घिनौनी हरकत की। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार छतरपुर जिले के लवकुश नगर थाना क्षेत्र में रहने वाले कल्लू उर्फ लक्ष्मी कुशवाहा ने लवकुश नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में उसने आरोप लगाया कि उसकी बकरी के साथ मिंटी अली नाम के एक व्यक्ति ने गलत काम किया है।
विज्ञापन
शिकायत के बाद पुलिस ने बकरी का मेडिकल परीक्षण कराया। पुलिस बकरी को उसके मालिक के साथ मेडिकल जांच के लिए पशु चिकित्सालय ले गई, जहां पर पर उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया। जांच में घिनौनी हरकत की पुष्टि हो गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी मिंटी अली के खिलाफ BNS की धारा 151 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
मेडिकल परीक्षण करने वाले डॉक्टर सुरजीत पटेल ने बताया कि जांच में गलत काम की पुष्टि हुई है। आगे की जांच के लिए विसरा का नमूना लेकर भोपाल भेज दिया गया है।
वहीं, लवकुशनगर के थाना प्रभारी ने प्रशांत सेन ने बताया कि लवकुशनगर थाने के वार्ड नंबर 4 में रहने वाले कल्लू कुशवाहा उर्फ लक्ष्मी कुशवाहा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि उसकी बकरी बंधी हुई थी। अचानक से उसके चिल्लाने की आवाज आने लगी। मौके पर जाकर देखा तो आरोपी मिंटी अली इसके साथ गलत काम कर रहा था। जब मैं वहां पहुंचा तो वो मौके से भाग गया।
