फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Chhatarpur News Teacher posted photo with liquor bottles in government WhatsApp group

Chhatarpur News: टीचर ने शराब की बोतलों के साथ शासकीय व्हाट्सएप ग्रुप में डाली फोटो, DEO ने किया निलंबित

Tue, 27 Jun 2023 01:39 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 27 Jun 2023 01:39 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में शिक्षक ने नशे में ऐसी हरकत कर डाली, जिसकी वजह से उसकी हर तरफ किरकिरी हो रही है। दरअसल, शिक्षक ने शराब पीकर शराब की बोतलों के साथ शासकीय व्हाट्सएप ग्रुप में फोटो डाल दिया। शिक्षक पर तुरंत कार्रवाई करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन
Chhatarpur News Teacher posted photo with liquor bottles in government WhatsApp group
निलंबित शिक्षक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छतरपुर जिले में शराबी शिक्षक द्वारा शराब की बोतल लिए शराब की बोतलों के साथ शासकीय व्हाट्सएप ग्रुप में फोटो डालने का मामला सामने आया है, जिसे अब जिला शिक्षा अधिकारी ने निलंबित कर दिया है। मामला छतरपुर जिले के बकस्वाहा का है, जहां बकस्वाहा ब्लॉक अंर्तगत आने वाले प्राथमिक शाला रैयन में पदस्थ शिक्षक परमलाल सौर ने नशे की हालात में दोनों हाथों में शराब की बोतल लेकर फोटो ब्लॉक शिक्षा आधिकारी एवं अन्य शासकीय ग्रुपों में डाल दी, जिससे ग्रुप में हड़कंप मच गया। नतीजतन जिसके बाद उनके खिलाफ ब्लॉक शिक्षा अधिकारी पवन राय ने प्रतिवेदन बनाकर जिला आधिकारी एम के कोटार्य को भेजा, जिस पर उन्होंने ने शिक्षक को निलंबित कर दिया।

विज्ञापन


बता दें कि ब्लॉक के सरकारी विद्यालयों में तैनात कुछ शिक्षक नशे की लत से अपना पीछा नहीं छुड़वा पा रहे हैं। शराबी शिक्षक की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। पूर्व में भी निमानी के विद्यालय से शिक्षक का नशे में धुत होने का वीडियो वायरल हुआ था। बक्सवाहा ब्लाक में एक प्राथमिक विद्यालय रैयन में शिक्षक के शराब पीकर स्कूल पहुंचने की शिकायत शिक्षा विभाग को पहले से मिल रही थी, जिसके बाद शासकीय ग्रुप में फोटो डालने के बाद वायरल हो गई। वायरल फोटो में वह नशे की हालत में दिख रहे शिक्षक दोनों हाथों में शराब की बोतल लेकर पोज दे रहे हैं।
विज्ञापन


शिक्षा विभाग एक्सन में...
मामले में ब्लॉक शिक्षा अधिकारी पवन राय का कहना है कि शराबी शिक्षक की फोटो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग हरकत में आ गया है। वहीं, शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। निलंबित अवधि में शिक्षक को कन्या मध्यमिक विधालय राजनगर अटैच किया गया है। शासकीय व्हाट्सएप ग्रुप में शिक्षक के फोन से उन्होंने अपनी शराब के बोतल के साथ फोटो डाली, जो उनके आचरण के हिसाब से अनुचित है। उसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी को प्रतिवेदन भेजा, जिस पर उनको निलंबित किया गया। शराब के नशे में जो शिक्षक शाला जाएंगे और शिकायत मिलेगी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed