फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Chhatarpur News: pride day of Chhatarpur Today, CM gift development works worth 661 crores

Chhatarpur: आज मनाया जाएगा छतरपुर का गौरव दिवस, सीएम होंगे शामिल, 661 करोड़ के विकास कार्यों की देंगे सौगात

Fri, 02 Jun 2023 08:00 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 02 Jun 2023 08:00 AM IST
सार

मुख्यमंत्री द्वारा गौरव दिवस पर जिले को विकास की सौगात देते हुए 661 करोड़ रूपये की लागत के 66 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन भी किया जायेगा।

विज्ञापन
Chhatarpur News: pride day of Chhatarpur Today, CM gift development works worth 661 crores
आज मनेगा छतरपुर का गौरव दिवस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज 2 जून को छतरपुर के गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। महाराजा छत्रसाल की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित किए जा रहे इस कार्यक्रम को मुख्यालय पर बाबूराम चतुर्वेदी स्टेडियम में आयोजित किया जा रहा है, जहां प्रशासन ने सारी तैयारियां कर ली हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री द्वारा गौरव दिवस पर जिले को विकास की सौगात देते हुए 661 करोड़ रुपये की लागत के 66 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन भी किया जाएगा। कार्यक्रम स्थल पर बुंदेलखंड केसरी महाराजा छत्रसाल के योगदान पर केंद्रित प्रदर्शनी लगेगी, जिसमें वीर छत्रसाल द्वारा शासित क्षेत्र को नक्शों द्वारा दर्शाया जाएगा और उनके साहसिक कार्यों का उल्लेख भी किया जाएगा। गौरव दिवस के साथ लाड़ली बहना सम्मेलन भी होगा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री चौहान छतरपुर के कार्यक्रम में हायर सेकेंडरी परीक्षा में श्रेष्ठ परिणाम लाने वाले बच्चों से संवाद भी करेंगे। गौरव दिवस कार्यक्रम में सागर, टीकमगढ़ और पन्ना जिले के नागरिक भी सहभागी बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed