फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Chhatarpur News: Mother Reaches SP Office Crawling in Search of Missing Minor, Alleges Police Negligence

Chhatarpur News: नाबालिग की तलाश में दंडवत करते हुए एसपी ऑफिस पहुंची मां, पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप

Tue, 11 Nov 2025 10:56 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 11 Nov 2025 10:56 PM IST
सार

ननिहाल से नाबालिग को ले भागे आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पीड़िता मां ने दंडवत एसपी ऑफिस पहुंचकर गुहार लगाई है।

विज्ञापन
Chhatarpur News: Mother Reaches SP Office Crawling in Search of Missing Minor, Alleges Police Negligence
नाबालिग की तलाश के लिए गुहार लगाते दंडवत कर एसपी ऑफिस पहुंची मां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के भगवां थाना क्षेत्र के ग्राम धर्मपुरा की रहने वाली सीता गर्ग मंगलवार को दंडवत करते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचीं। उन्होंने वहां आवेदन सौंपकर अपनी नाबालिग बेटी की तलाश कराने की गुहार लगाई। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस ने उनकी बेटी की रिपोर्ट दर्ज होने के बावजूद अब तक किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं की है।

विज्ञापन


सीता गर्ग ने अपने आवेदन में बताया कि आरोपी उपेन्द्र उर्फ छोटू पाण्डेय, अंकित पाण्डेय, देवीप्रसाद पाण्डेय और विध्या पाण्डेय सभी निवासी ग्राम धरमपुरा उनकी लगभग 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले गए हैं। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी पिछले चार-पांच महीनों से अपने ननिहाल ग्राम बिजावर में रह रही थी, वहीं से आरोपीगण उसे अपने साथ ले गए। इस संबंध में उन्होंने बिजावर थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी लेकिन पुलिस ने न तो आरोपियों पर कोई कार्रवाई की और न ही उनकी बेटी को अब तक मुक्त कराया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Indore: जिम ट्रेनर को लव जिहाद की आशंका में पकड़ा, कार में साथ थी युवती
विज्ञापन
विज्ञापन


सीता गर्ग ने बताया कि उनकी बेटी ने आरोपियों के चंगुल में रहते हुए फोन पर उनसे बात की थी, जिसकी रिकॉर्डिंग उनके पास मौजूद है। उन्होंने आशंका जताई है कि यदि समय रहते पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो आरोपी उनकी बेटी की हत्या भी कर सकते हैं। आवेदिका ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उनकी नाबालिग बेटी को जल्द से जल्द उनके कब्जे से मुक्त कराया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed