{"_id":"67ea5faded4444242009cdd4","slug":"chhatarpur-news-father-murdered-with-the-mace-of-hanuman-temple-in-khajuraho-2025-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhatarpur News: हनुमान जी की गदा से की पिता की हत्या, चचेरे भाई को भी किया लहूलुहान, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhatarpur News: हनुमान जी की गदा से की पिता की हत्या, चचेरे भाई को भी किया लहूलुहान, जांच में जुटी पुलिस
Mon, 31 Mar 2025 02:56 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 31 Mar 2025 02:56 PM IST
सार
खजुराहो एसडीओपी नवीन दुबे के अनुसार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और शुरुआती जांच में उसके मानसिक रूप से अस्वस्थ होने की जानकारी सामने आई है। मृतक के परिजन ने पुलिस को सूचना दी थी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
घटना की जानकारी देते परिजन सुरेंद्र पाल।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
खजुराहो के भरवा गांव में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया। यहां एक बेटे ने हनुमान मंदिर से गदा उठाकर अपने ही पिता हमला कर बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और शुरुआती जांच में उसके मानसिक रूप से अस्वस्थ होने की जानकारी सामने आई है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- म्यूजिक एप का सब्सक्रिप्शन बंद कराने में रिटायर्ड अधिकारी से ठगी, खाते से निकले 1.65 लाख रुपये
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सुबह करीब 5:30 बजे आरोपी रामपाल ने हनुमान मंदिर से गदा उठाकर अपने पिता पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। यही नहीं आरोपी ने अपने चचेरे भाई पर भी हमला किया, जिसे गंभीर चोटें आईं और जिला अस्पताल रेफर किया गया है। इस दर्दनाक घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी के हाथ बंधे हुए हैं। वीडियो में वह अपने पिता के खून को पीने की बात करता दिख रहा है। मौके पर डायल 100 की टीम और कुछ ग्रामीण भी नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- इंदौर से सलमान खान को मिला हिंदू धर्म अपनाने का निमंत्रण, जानें मामला
खजुराहो एसडीओपी नवीन दुबे ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि वह लंबे समय से मानसिक बीमारी से जूझ रहा था। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। मृतक के परिजन सुरेंद्र पाल ने घटना की जानकारी पुलिस को दी थी। इस वारदात से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोग सदमे में हैं और पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
