फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Chhatarpur News: Due to rain, many villages of Chhatarpur were surrounded by water after the Padriya dam burst

MP Weather News: छतरपुर में पड़रिया बांध फूटा, कई गांव जलमग्न; स्कूल में फंसे 40 बच्चों को SDRF ने बचाया

Sun, 13 Jul 2025 10:42 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 13 Jul 2025 10:42 AM IST
सार

एसडीईआरएफ की टीम रेस्क्यू कार्य में लगी है, लेकिन तेज बहाव के कारण मुश्किलें आ रही हैं। जिला प्रशासन और स्थानीय विधायक मौके पर स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। उधर, रनगुवा बांध के 14 गेट खोलने पड़े हैं।

विज्ञापन
Chhatarpur News: Due to rain, many villages of Chhatarpur were surrounded by water after the Padriya dam burst
पानी में फंसे बच्चों को सुरक्षित स्थान पहुंचाया गया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारी बारिश के चलते शनिवार को सटई थाना क्षेत्र में पड़रिया बांध फूट जाने से कई गांव पानी में घिर गए। पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना प्राप्त हुई थी कि पुछी दालोंन गांव पानी से घिर चुका है। लगभग 40 बच्चे और शिक्षिका डूब क्षेत्र में फंसे हुए थे, जिन्हे SDRF ने सुरक्षित निकाल लिया है। डूब क्षेत्र से प्रभावित ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को रेस्क्यू कर दालौन गांव के पंचायत भवन में ठहराया गया है। उनके रुकने खाने-पीने का इंतज़ाम प्रशान की ओर किया गया है। नदी का बहाव बहुत तेज होने के चलते SDRF को बचाव कार्य में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। एसडीईआरएफ कमांडर विनीत तिवारी ने बताया कि हमारा प्रयास है कि जल्द से जल्द रेस्क्यू कार्य पूरा किया जा सके।

विज्ञापन


सिविल लाइन टीआई बाल्मीक चोबे ने बताया कल रात्रि से बहुत अधिक बारिश हो रही है, जिस कारण पुछी दालोंन गांव में कुछ लोग ओर बच्चे फंसे हैं। कुछ लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया। अभी भी कुछ बच्चे स्कूल के ऊपर बैठे हैं। रेस्क्यू कार्य की निगरानी के लिए छतरपुर विधायक ललिता यादव, कलेक्टर पार्थ जैसवाल और अगम जैन भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


रनगुवा बांध के 14 गेट खोले
अत्याधिक बारिश होने से रनगुवा बांध के 14 गेट खोल दिए गए हैं। दो दिन से लगातार बुंदेलखंड में बारिश का कहर जारी है। वहीं केन नदी पर भी प्रशासन तेनात है। केन नदी का पानी बढ़ता ही जा रहा है, जिसको लेकर प्रशासन अलर्ट है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- मऊगंज में बारिश बनी मुसीबत, पुल डूबे, 12 गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूटा

रेलवे अंडर ब्रिज में पांच फिट तक भरा पानी
खजुराहो क्षेत्र में कल दिनभर तथा पूरी रात हुई मूसलाधार बारिश से खूड़र नदी सहित आसपास के सभी नाले उफना गए। बमीठा से खजुराहो मार्ग पर रेलवे अंडर ब्रिज में लगभग पांच फिट तक पानी भर जाने और उसमें एक यात्री बस के फंस जाने पर हड़कंप मच गया। आनन फानन में स्थानीय लोगों की मदद से यात्रियों को बस से सुरक्षित बाहर निकाला गया और रेलवे ने मार्ग को बंद कर दिया। इस दौरान दोनों ओर वाहनों का लंबा जाम लग गया। दोपहर 2 बजे के बाद जब जल स्तर घटा तब कहीं जाकर मार्ग खोला गया। पर्यटन नगरी खजुराहो स्थित भारतीय पुरातत्व विभाग के दूल्हादेव मंदिर के मुख्य द्वार तक उफनाई खूड़र नदी का पानी भर गया। दोपहर तक के लिए दूल्हादेव मंदिर परिसर में मुख्य द्वार से पर्यटकों का प्रवेश बंद रहा। साथ ही खजुराहो से जटकरा मार्ग रपटे पर पानी के तेज बहाव के कारण बंद रहा। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग बाढ़ से उफनाई नदियों और नालों को देखने और मोबाइल से वीडियो और सेल्फी लेकर मनोरंजन करते नजर आए।


कुटिया-दिदोनिया में पांच लोग नदी के बीच फंसे
लगातार हो रही भारी बारिश के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। सटई तहसील अंतर्गत ग्राम कुटिया-दिदोनिया में पांच लोग नदी के तेज़ बहाव के बीच फंस गए हैं। अचानक पानी का स्तर बढ़ने के कारण नदी पार करते समय बीच में फंस गए हैं। परिवार तुलसा कुशवाहा को बचाने नदी में उतरा था। सूचना के बाद बन्ने नदी दिदोनिया में फंसे लोगों को निकालने बमीठा थाना प्रभारी आशुतोष श्रोतीय सहित बचाव टीम पहुंची।

ये भी पढ़ें- निर्माणाधीन ओवरब्रिज के गड्ढे में भरे पानी में डूबे दो भाई, दोनों की दर्दनाक मौत, गांव में मातम

अगरा में बाढ़ के हालात
बिजावर जनपद पंचायत के ग्राम अगरा में पानी घुस जाने से बाढ़ के हालात बन गए हैं। लोग हरिजन बस्ती से घर खाली कर भाग गए हैं। गांव के कमलेश तिवारी ने बताया यही हालातर रहे तो पूरा गांव खाली करना पड़ेगा।

पेट्रोल पंप में घुसा पानी
छतरपुर सागर रोड पर स्थित ग्राम चौका के निकट नदी का पानी सड़क तक आ गया है। जिससे पेट्रोल पंप पानी में डूब गया। पुल पर पानी आ जाने से सागर रोड पर जाम लगा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed