फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Chhatarpur News: Dead body of a woman missing for two days was found family members feared murder.

Chhatarpur News: दो दिन से लापता महिला का शव मिला, 15 दिन पहले बनी थी मां, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई

Sat, 07 Oct 2023 12:39 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sat, 07 Oct 2023 12:39 PM IST
सार

Chhatarpur News: छतरपुर के कैंडी गांव में दो दिन से लापता महिला का शव घर के पास बनी तलैया में मिला है। महिला ने 15 दिन पहले ही बच्ची को जन्म दिया था। वहीं, उसके मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Chhatarpur News: Dead body of a woman missing for two days was found family members feared murder.
घटनास्थल पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छतरपुर शहर के ओरछा रोड थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कैंड़ी से हृदयविदारक घटना सामने आई है। दरअसल यहां पर करीब 15 दिन पहले मां बनी एक महिला का शव उसके घर के समीप मौजूद तलैया में मिला है। महिला पिछले दो दिनों से लापता थी, जिसकी रिपोर्ट परिजनों ने पुलिस को भी दी थी। वहीं महिला के भाई ने हत्या का संदेह जाहिर किया है। फिलहाल पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कैंड़ी निवासी रवि कुशवाहा ने बताया कि विगत 19 सितंबर को उसकी 21 वर्षीय पत्नी रोशनी कुशवाहा ने जिला अस्पताल में बेटी को जन्म दिया था। रवि के मुताबिक मंगलवार 3 अक्टूबर की शाम को रोशनी ने हरी सब्जी खाने की इच्छा जाहिर की थी, लेकिन उसकी सास ने स्वास्थ्य संबंधी कारणों से मना कर दिया था और इसके बाद सभी लोग सो गए थे। बुधवार की सुबह जब घर के लोग उठे तो रोशनी लापता थी। पहले घर के लोगों को लगा कि वह नित्यक्रिया के लिए गई होगी, लेकिन जब काफी समय तक वापस नहीं लौटी तो उसकी तलाश की गई। खोजबीन के बाद भी जब कुछ पता नहीं चला तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस और परिजन लगातार रोशनी की तलाश कर रहे थे इसी बीच घर के पास मौजूद तलैया में रोशनी का शव उतराता हुआ मिला। ग्रामीणों ने परिजनों और पुलिस को सूचना दी जिसके बाद मौके पर पहुंचीं ओरछा रोड थाना प्रभारी उपमा सिंह ने अपनी मौजूदगी में शव को तलैया से बाहर निकलवाया और पंचनामा कार्रवाई के बाद पीएम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


वहीं, दूसरी ओर इस मामले में मृतका के भाई मुन्ना कुशवाहा निवासी लखनगुवां का कहना है कि दो दिन पूर्व जब वह अपनी बहन से फोन पर बात कर रहा था तब घर में लड़ाई हो रही थी और इसके बाद अचानक मोबाइल बंद हो गया था तथा उसी दिन से रोशनी लापता थी। उसे ससुराल के लोगों द्वारा हत्या किए जाने का संदेह है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं, अब मायके वालों का महिला के ससुराल पक्ष पर आरोप है कि ससुराल वालों ने उसे प्रताड़ित कर उसकी हत्या की है। इन पर हत्या का मामला दर्ज होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed