फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Chhatarpur News: Baba Bageshwar hit fours and sixes in the field, played cricket match with Bijawar MLA

Chhatarpur News : बाबा बागेश्वर ने मैदान में लगाए चौके-छक्के, बिजावर विधायक के साथ खेला क्रिकेट मैच

Wed, 22 Jan 2025 09:18 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Wed, 22 Jan 2025 09:18 PM IST
सार

बाबा बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अक्सर चर्चाओं में बने रहते हैं। इस बार वे बिजावर में भाजपा विधायक के साथ क्रिकेट खेलकर सुर्खियों में आए। हालांकि यह पहली बार नहीं है कि उन्होंने चौके-छक्के मारे हों, उनका यह जुनून अक्सर देखने मिल जाता है।

विज्ञापन
Chhatarpur News: Baba Bageshwar hit fours and sixes in the field, played cricket match with Bijawar MLA
मध्यप्रदेश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागेश्वर धाम में आदिवासी जागृति सम्मेलन के बाद रविवार रात क्रिकेट मैच खेला गया, जिसमें पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का क्रिकेट प्रेम एक बार फिर देखने को मिला। उन्होंने बिजावर क्षेत्र के भाजपा विधायक राजेश शुक्ला के साथ क्रिकेट खेला और अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी का जलवा दिखाया।

विज्ञापन


इस अनौपचारिक क्रिकेट मैच में बागेश्वर धाम के बाबा ने न केवल शानदार गेंदबाजी की बल्कि बल्लेबाजी में भी अपना दम दिखाया। बाबा ने विधायक राजेश शुक्ला को दो बार कैच आउट किया, जिससे मैदान पर मौजूद लोगों में उत्साह बढ़ गया। वहीं बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने चौके-छक्के लगाकर सभी को चकित कर दिया। दूसरी तरफ विधायक बबलू शुक्ला भी बाबा की गेंदों पर जोरदार शॉट्स लगाते हुए नजर आए।
विज्ञापन


बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री क्रिकेट के शौकीन हैं और जब भी उन्हें मौका मिलता है, वे क्रिकेट में हाथ आजमा लेते हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed