फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Chhatarpur: Nephew raped the woman, first fed her intoxicants and then snatched money and jewelery too.

Chhatarpur: भतीजे ने महिला के साथ किया दुष्कर्म, पहले नशीला पदार्थ खिलाया फिर पैसे और जेवरात भी छीने

Sun, 03 Mar 2024 03:53 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, छतरपुर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, छतरपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 03 Mar 2024 03:53 PM IST
सार

छतरपुर में रिश्ते तार-तार करने का शर्मनाक मामला सामने आया है। चाची से दुष्कर्म कर उसके पैसे और जेवरात भी छीन लिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Chhatarpur: Nephew raped the woman, first fed her intoxicants and then snatched money and jewelery too.
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छतरपुर जिले के बमीठा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले खुड़न गांव में महिला से उसके ही भतीजे ने दुष्कर्म किया है। उसके पैसे-जेवरात भी छीन लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


बता दें कि पुलिस अधीक्षक कार्यालय में महिला ने शनिवार को शिकायती आवेदन देकर भतीजे पर आरोप लगाया है। कहा है कि भतीजे ने उसे नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया और पैसे तथा जेवर लेकर भाग गया। पीड़िता ने बताया कि 25 फरवरी को जब वह घर पर अकेली थी, तभी रिश्ते में उसका भतीजा लगने वाला युवक घर आया और उसे प्रसाद दिलाने की बात कहकर नशीला पदार्थ खिला दिया। जब वह सुधबुध खो बैठी तो आरोपी ने तबीयत खराब होने की बात कहकर उससे डॉक्टर के पास चलने के लिए कहा। आरोपी ने पूछा कि इलाज के लिए पैसे चाहिए होंगे, जिस पर पीड़ित ने उसे पैसे बता दिए। इसके बाद आरोपी पैसे, जेवर सहित पीड़िता को बेसुध हालत में दिल्ली ले गया। चूंकि पीड़िता अनपढ़ एवं भोलीभाली है, जिसका फायदा आरोपी ने उठाया और प्रार्थिया के गहने, हार, पायलें भी उतरवा लीं। इतना ही नहीं आरोपी ने पीड़िता के साथ जबरन दुष्कर्म भी किया। 
विज्ञापन


पीड़िता के मना करने एवं विरोध करने पर आरोपी द्वारा उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। आरोपी ने पीड़िता के जेवर, पैसे लेने के साथ दुष्कर्म करके उसे छोड़कर भाग गया। इसके बाद लोगों ने पूछताछ करके पीड़िता के परिवार वालों को सूचना दी। इसके बाद पति उसे घर लाया और थाना बमीठा में सूचना दी। चूंकि महिला की गुमशुदगी की सूचना पहले ही थाना बमीठा में दिनांक 26 फरवरी को दी गई थी। 29 फरवरी को थाने पहुंचकर पीड़िता के मिलने की सूचना भी दी गई, साथ ही दुष्कर्म की रिपोर्ट भी लिखवाने का निवेदन किया गया, किन्तु थाना-बमीठा पुलिस द्वारा प्रार्थिया की रिपोर्ट नहीं लिखी गई और न ही जांच की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता ने एसपी से आग्रह किया है कि आरोपी के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण दर्ज कराया जाकर आरोपी से प्रार्थिया का सोने का पांचाली हार एवं पायलें तथा 30 हजार रुपये जब्त कर उसे शीघ्र गिरफ्तार कराए जाने की कृपा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed