{"_id":"62ebcfd4378de155646ab691","slug":"chhatarpur-husband-and-wife-working-in-the-field-died-due-to-electrocution-first-husband-came-in-the-grip","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhatarpur: खेत में काम कर रहे पति-पत्नी की करंट लगने से मौत, पहले पति आया चपेट में, बचाने में पत्नी भी झुलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhatarpur: खेत में काम कर रहे पति-पत्नी की करंट लगने से मौत, पहले पति आया चपेट में, बचाने में पत्नी भी झुलसी
Thu, 04 Aug 2022 07:25 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 04 Aug 2022 07:25 PM IST
सार
छतरपुर में खेत में काम कर रहे दंपति की करंट लगने से मौत का मामला सामने आया है। पहले पति तारों के संपर्क में आया और तड़पने लगा, पत्नी ने बचाने की कोशिश की और उसे भी करंट लग गया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
छतरपुर में करंट लगने से पति-पत्नी की मौत हो गई।
- फोटो : istock
विस्तार
मध्य प्रदेश के छतरपुर में खेत में काम कर रहे दंपति की करंट लगने से मौत का मामला सामने आया है। पहले पति तारों के संपर्क में आया और तड़पने लगा, पत्नी ने बचाने की कोशिश की और उसे भी करंट लग गया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे ले कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार छतरपुर जिले के बारीगढ़ के वार्ड 15 के रहने वाले 68 वर्षीय बलोका अनुरागी ने ब्रजेश चौरसिया का खेत बंटाई पर ले रखा था। उसी में गुरुवार को काम कर रहे थे। उनके साथ उनकी पत्नी बगुलाबरानी भी थीं। बलोका काम करते-करते खेत में उस जगह पहुंच गए, जहां कटीले तार लगे थे और उनमें करंट था। जैसे ही वे तार के संपर्क में आए, उन्हें करंट लग गया। वे नीचे गिर पड़े। पत्नी ने देखा तो वो दौड़कर उन्हें बचाने उनके पास पहुंची। उसने उन्हें दूर करने छुआ तो उन्हें भी करंट लग गया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
बाद में ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने करंट बंद कराकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। जांच में पता चला है कि खेत में खुमानीलाल चौरसिया के नाम से विद्युत कनेक्शन था। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।