{"_id":"64b17952afe0b7f7b00e617a","slug":"chhatarpur-hindustan-lever-company-brand-fresh-tea-raids-on-fake-tea-making-factory-2023-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhatarpur: हिंदुस्तान लीवर कंपनी के ब्रांड 'ताजा चाय' नाम से नकली चाय बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा, सामान जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhatarpur: हिंदुस्तान लीवर कंपनी के ब्रांड 'ताजा चाय' नाम से नकली चाय बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा, सामान जब्त
Fri, 14 Jul 2023 10:05 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 14 Jul 2023 10:05 PM IST
सार
Chhatarpur News: छतरपुर शहर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नकली चाय बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा मारा है। इस छापामार कार्रवाई में नकली चाय बनाने वाली मशीन को जब्त किया गया है। वहीं, गोदाम में बड़ी मात्रा में नकली चाय बनाने का सामान, पैकिंग बाली पन्नियां, खुली चाय और कार्टून भी बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
नकली चाय बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छतरपुर शहर में नंदी सराफ मंदिर के पास गोदाम में लंबे समय से नकली चाय बनाने का गोरखधंधा चल रहा था। पुलिस सूत्रों को जैसे ही यह खबर मिली तो पुलिस ने शुक्रवार शाम फैक्ट्री पर पहुंचकर छापामार कार्रवाई करते हुए मशीन, रॉ-मटेरियल, पैकिंग सामना सहित अन्य जरूरी सामग्री जब्त की और कार्रवाई करते हुए कोतवाली लाया गया।
विज्ञापन
पता चला है कि हिंदुस्तान लीवर कंपनी की शिकायत पर इस नकली चाय बनाने वाली फैक्ट्री पर पुलिस ने कार्रवाई की है। अवैध तरीके से इस फैक्ट्री में कंपनी के ताजा ब्रांड नाम से नकली चाय पैक/बनाई जा रही थी, जिसे बड़ी मात्रा में जब्त किया गया है। इस कार्रवाई के दौरान जहां पुलिस कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे, वहीं दूसरी ओर हिंदुस्तान लीवर के कर्मचारी भी मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
आपको बता दें कि शहर के तमराई मोहल्ला के भीतर नंदी शराफ मंदिर के पास यह गोरखधंधा अवैध रूप से चलाया जा रहा था। यहां शहर के ही पवन अग्रवाल नाम के व्यापारी द्वारा यह गोरखधंधा संचालित किया जा रहा था। वहीं, अब कोतवाली पुलिस की इस कार्रवाई के बाद नकली कारोबार करने वाले व्यापारियों में हड़कंप की स्थिति है।
विज्ञापन
इस पूरे मामले पर जब हमने छतरपुर कोतवाली के टीआई अरविंद सिंह दांगी से बात की तो उन्होंने बताया कि पुलिस ने लगभग चार क्विंटल नकली चाय फैक्ट्री सहित बरामद की गई है। मामले में पुलिस कार्रवाई और जांच जारी है तो वहीं और आगे जांच के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
