{"_id":"638b00e92524162d0c16a697","slug":"chhatarpur-girl-consumes-poison-to-marry-lover","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhatarpur: शादी की तारीख तय होने से पहले युवती ने खाया जहर, मंगेतर से नहीं प्रेमी से करना चाहती है विवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhatarpur: शादी की तारीख तय होने से पहले युवती ने खाया जहर, मंगेतर से नहीं प्रेमी से करना चाहती है विवाह
Sat, 03 Dec 2022 01:25 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sat, 03 Dec 2022 01:25 PM IST
सार
मामला राजनगर थाना क्षेत्र के खजवा गांव का है, जहां की रहने वाली 18 वर्षीय युवती को जहर खाने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूछताछ में पता चला है कि उसने यह कदम इसलिए उठाया क्योंकि वह मंगेतर से शादी नहीं करना चाहती थी, वह अपने प्रेमी के साथ जीवन बिताना चाहती है।
विज्ञापन
छतरपुर जिला अस्पताल में युवती को भर्ती किया गया है।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के छतरपुर में एक युवती ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। युवती की शादी की तारीख तय होने वाली थी, पर वह मंगेतर से नहीं अपने प्रेमी से शादी करना चाहती है। उसकी मां ने कहा है कि बेटी की खुशी के लिए हम उसकी शादी उसके बताए लड़के से ही कराएंगे।
जानकारी के अनुसार मामला राजनगर थाना क्षेत्र के खजवा गांव का है, जहां की रहने वाली 18 वर्षीय युवती को जहर खाने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूछताछ में पता चला है कि उसने यह कदम इसलिए उठाया क्योंकि वह मंगेतर से शादी नहीं करना चाहती थी, वह अपने प्रेमी के साथ जीवन बिताना चाहती है।
युवती की मानें तो उसके माता-पिता ने एक साल पहले पास के ही गांव में उसकी शादी तय कर गोद भराई रस्म कर दी थी, जहां अब इस बार के शादी के सीजन मे शादी की तारीख तय होने वाली थी और वह वहां शादी करना नहीं चाह रही थी। दरअसल वह अपने सजातीय प्रेमी से ही शादी करना चाहती है। प्रेमी को छोड़कर किसी दूसरे से नहीं और ऐसा न होने पर उसने जहर खाकर जान देने का प्रयास किया है। कहा कि जब जिंदा ही नहीं रहूंगी तो शादी किससे होगी। हालांकि अब युवती अपने किए पर पछता रही है और कह रही है कि माता-पिता ने जहां शादी तय की है तो वहीं शादी कर लेगी और अपने प्यार को माता-पिता की खुशी के लिए कुर्बान कर देगी। अब वह शादी के लिए तैयार है।
विज्ञापन
मामले में युवती की मां विमला पटेल ने बताया कि हमें बेटी ने पहले नहीं बताया कि वह किसी और से प्रेम करती है। अगर ऐसा पहले ही बता देती तो हम वहां शादी तय नहीं करते और ना ही शादी की तारीख निकलवाते। हालांकि अब इस घटना के बाद से जानकारी लग गई है तो हम पहली जगह शादी तोड़कर बेटी जिस से प्रेम करती है उससे शादी करने को तैयार हैं। बेटी की ख़ुशी में ही हमारी खुशी है। हम बेटी को जीवन भर दुखी नहीं देख सकते।