{"_id":"64d4958f2b0ef0cac60f8edf","slug":"chhatarpur-g-20-meeting-will-be-held-again-in-khajuraho-in-september-2023-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhatarpur: खजुराहो में सितंबर में फिर होगी जी-20 की बैठक, आयोजन को सफल बनाने अधिकारियों ने किया मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhatarpur: खजुराहो में सितंबर में फिर होगी जी-20 की बैठक, आयोजन को सफल बनाने अधिकारियों ने किया मंथन
Thu, 10 Aug 2023 01:15 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Thu, 10 Aug 2023 01:15 PM IST
सार
Chhatarpur News: पर्यटन नगरी खजुराहो में सितंबर में एक बार फिर जी-20 की बैठक आयोजित होगी, जिसमें 20 देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।
विज्ञापन
खजुराहो में होगी जी 20 की बैठक
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विश्व पर्यटन नगरी खजुराहो में एक बार फिर जी-20 देशों की बैठक सितम्बर माह में होने जा रही है। बैठक से संबंधित खजुराहो के महाराजा छत्रसाल कन्वेंशन सेंटर में दिल्ली से आये ज्वाइंट सेकेट्री फाइनेंस तथा डिप्टी डारेक्टर भारत सरकार के अधिकारियों के साथ कलेक्टर संदीप जी आर सहित जिले के प्रमुख अधिकारी, मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग के क्षेत्रीय प्रबंधक-एमएस राणा, राजनगर एसडीएम जीएस पटेल, खजुराहो सीएमओ बसंत चतुर्वेदी सहित स्थानीय स्तर के अधिकारियों की बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में जी-20 की बैठक को सफल बनाने के लिए मंथन हुआ और दिशा निर्देश दिए गए। बताया जा रहा है कि जी-20 बैठक का विषय इन्वेस्टर तथा आर्थिक सहयोग पर आधारित होगा, जिसमें विभिन्न देशों के मिनिस्ट्री स्तर तक के डेलीगेट शामिल होंगे। बैठक में शामिल एमपीटी के रीजनल मैनेजर एमएस राणा के अनुसार बैठक का डेलिगेशन 20 सितम्बर को आएगा तथा 23 को वापस रवाना होगा। बैठक 22 तथा 23 सितम्बर को कन्वेंशन सेंटर में होगी। गौरतलब है कि इससे पहले फरवरी माह में जी-20 देशों की संस्कृति से संबंधित बैठक हो चुकी है, जिसमें खजुराहो को आकर्षक ढंग से चमकाया गया था।
बैठक में 20 देशों के लगभग 65 से अधिक डेलिगेट्स सम्मिलित हुए थे। विदेशी मेहमानों के स्वागत के लिए चौराहों एवं फुटपाथों को सजाया गया गया था। खजुराहो में सैकड़ों खजूर के पेड़ लगाए गए थे। जिन्हें हरा भरा रखने का प्रयास नगर परिषद कर रही है। जी-20 बैठक के दौरान ननोरा तालाब का गहरीकरण, घाटों का निर्माण और सौंदर्यीकरण का काम किया गया था। जी-20 बैठक को देखते हुए विशाल पार्किंग एवं फुटपाथ का निर्माण भी किया जा चुका है।