फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Chhatarpur: Former Sarpanch and his sons created ruckus, beat up his family including women-girls with sticks

Chhatarpur: पूर्व सरपंच और उसके बेटों ने मचाया उत्पात, महिलाओं-बच्चियों सहित उनके परिवार को डंडों से पीटा

Sat, 23 Nov 2024 08:01 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 23 Nov 2024 08:01 PM IST
सार

छतरपुर शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कर्री में दबंगों का उत्पात सामने आया है। जहां के सोनी परिवार पर मकान निर्माण के दौरान रसूखदार पूर्व सरपंच नाथूराम सोनी और उनके लड़कों रामू, मनीष, दीपू, पवन, गोलू, बृजेश, संतू द्वारा परिवार पर हमला किया गया। 

विज्ञापन
Chhatarpur: Former Sarpanch and his sons created ruckus, beat up his family including women-girls with sticks
छतरपुर में मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छतरपुर शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित ग्राम कर्री में दबंगों का उत्पात सामने आया है। मकान निर्माण के दौरान सोनी परिवार पर रसूखदार पूर्व सरपंच नाथूराम सोनी और उनके बेटों रामू, मनीष, दीपू, पवन, गोलू, बृजेश और संतू द्वारा जानलेवा हमला किया गया। हमले में कुल्हाड़ी और लाठी-डंडों का इस्तेमाल किया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, सोनी परिवार अपने घर के निर्माण कार्य में व्यस्त था, तभी इन दबंगों ने हमला बोल दिया। आरोप है कि आरोपियों ने मकान निर्माण का विरोध करते हुए सोनी परिवार के सदस्यों को जान से मारने की कोशिश की। इस हमले में सोनी परिवार के कई सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

विज्ञापन

घायलों को तत्काल 100 डायल की मदद से जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पीड़ित परिवार ने सिविल लाइन पुलिस और छतरपुर SP से न्याय की गुहार लगाई है और कहा है कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस हमले की घटना ने इलाके में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस कार्यवाही का इंतजार कर रहे पीड़ित परिवार के सदस्य अब न्याय की उम्मीद लगाए हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed