फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Chhatarpur: Father-in-law stabbed his wife in a minor dispute, had a love marriage three years ago

Chhatarpur: बीवी से मामूली विवाद में ससुर ने गले में मार दी ब्लेड, तीन साल पहले ही की थी लव मैरिज

Mon, 23 Sep 2024 05:16 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 23 Sep 2024 05:16 PM IST
सार

छतरपुर में एक ससुर ने अपने दामाद पर जानलेवा हमला कर दिया। उसके गले पर ब्लेड से वार कर दिया। बेटी से विवाद करने पर वारदात की है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
Chhatarpur: Father-in-law stabbed his wife in a minor dispute, had a love marriage three years ago
ससुर ने किया हमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैसे तो ससुराल पक्ष के लोग दामाद की जमकर खातिरदारी करते हैं, लेकिन मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में एक ससुर ने अपने दामाद का ब्लेड से गला काट दिया। घटना में दामाद के गले में गंभीर चोटें आई है और उसे जिला अस्पताल ने भर्ती किया गया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन


मामला छतरपुर जिले के खजुराहो थाना क्षेत्र का है ,जहां रहने वाले मनोज अहिरवार को उसके ही ससुर लखनलाल अहिरवार ने गले में ब्लेड मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन


यह है पूरा मामला
घायल मनोज अहिरवार ने बताया कि तीन साल पहले उसने नीलम अहिरवार से प्रेम विवाह किया था। मनोज ने बताया कि वह पीवीसी का काम करता है और कभी कभार रात में घर आने में देरी हो जाती है, जिस दिन घटना हुई उस दिन भी मुझे काम से लौटते वक्त देर हो गई थी। इसी बात को लेकर मेरी पत्नी नीलम से बहस हो गई जिसके बाद नीलम ने फोन कर अपने पिता लखन अहिरवार को बुला लिया। मेरे ससुर ने मेरे साथ मारपीट शुरू कर दी और गुस्से में उसने ब्लेड मार दी, जिससे मेरा गला कट गया और मैं वहीं बेहोश हो गया। घटना के बाद मेरे परिजन मुझे स्थानीय असप्ताला वहां से जिला अस्पताल लेकर आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरी बीवी से बचाओ, मुझे जान का ख़तरा
मनोज बताता है कि मामूली सा विवाद था, पर मुझे उम्मीद नहीं थी कि मेरा ससुर मेरे साथ ऐसा कर सकता है। गले में गहरा घाव है और कई टांके भी आए हैं। वह कहता है कि मेरी बीवी मुझसे अक्सर झगड़ा करती है और हर मामले में घर वालों को इन्वॉल्व करती है और इसी का नतीजा है कि मेरे साथ अक्सर मारपीट करते हैं। पर इस बार तो जैसे जान से ही मारने का इरादा था। मुझे मेरी बीवी से जान का खतरा है मुझे मेरी बीवी से बचाओ।


घटना के बाद खजुराहो पुलिस ने फरियादी मनोज के कथन पर आरोपी ससुर के खिलाफ बीएनएस की धाराओं 2023 के अंतर्गत 296,115(2),351(2) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed