{"_id":"62710c838f3b8c73755b6643","slug":"chhatarpur-driver-was-talking-to-girlfriend-on-video-call-auto-overturned-full-of-devotees-seven-people-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"छतरपुर: ड्राइवर गर्लफ्रेंड से वीडियो कॉल पर कर रहा था बात, श्रद्धालुओं से भरी ऑटो पलटी, सात लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छतरपुर: ड्राइवर गर्लफ्रेंड से वीडियो कॉल पर कर रहा था बात, श्रद्धालुओं से भरी ऑटो पलटी, सात लोग घायल
Tue, 03 May 2022 04:35 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Tue, 03 May 2022 04:35 PM IST
सार
छतरपुर में श्रद्धालुओं से भरी टैक्सी पलट गई। इसमें आधा दर्जन से अधिक सवार लोग घायल हो गए, तीन को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया है। बताया जा रहा है कि ऑटो चालक की लापरवाही से हादसा हुआ है। वह ऑटो चलाते समय ही गर्लफ्रेंड से वीडियो कॉल पर बात कर रहा था।
विज्ञापन
घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छतरपुर में एक ऑटो चालक का फोन पर बात करना भारी पड़ गया। ऑटो पलटने से उसमें बैठे सात लोग घायल हो गए। तीन को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया है। बताया जा रहा है कि ऑटो चालक ऑटो चलाते समय ही गर्लफ्रेंड से वीडियो कॉल पर बात कर रहा था।
जानकारी के अनुसार गांव धड़ारी से एक परिवार बच्चे का मुंडन कराने मऊहनियां देवी मंदिर गए थे। लौटते समय हादसा हो गया। ऑटो में 8 लोग सवार थे। घायल सोमवती कुशवाहा और रामकुमारी कुशवाहा ने बताया कि ऑटो चालक अपनी गर्लफ्रेंड से फोन पर वीडियो कॉल पर बात कर रहा था, जिससे उसका ध्यान भटक रहा था। हम लोगों ने मना भी किया, पर वो किसी की नहीं सुन रहा था। नतीजतन रास्ते में ऑटो पलट गया। इससे सभी लोगों को चोट पहुंची है। हम लोगों ने एक-दूसरे को संभाला। घटना के बाद ड्राइवर मौके से भाग गया। हम लोग दूसरे ऑटो से अस्पताल पहुंचे।