फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Chhatarpur: Dhasan river is in spate, contact with Chhatarpur and Tikamgarh lost

Chhatarpur: धसान नदी उफान पर, छतरपुर और टीकमगढ़ से टूटा संपर्क, पुल के चार फीट ऊपर से बह रहा पानी

Thu, 25 Jul 2024 09:49 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 25 Jul 2024 09:49 PM IST
सार

छतरपुर-टीकमगढ़ जिले की सीमा धसान नदी पर बने बान सुजारा बांध से गेट खोलकर पानी छोड़ा गया है। इसके चलते छतरपुर-टीकमगढ़ खरीला पुल पर चार फीट पानी आ गया है। इसे कुछ गांवों का संपर्क कट गया था। पुल से कुछ देर के लिए आवागमन रोका गया था। 

विज्ञापन
Chhatarpur: Dhasan river is in spate, contact with Chhatarpur and Tikamgarh lost
धसान नदी का पानी पुल के ऊपर से बह रहा था। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छतरपुर-टीकमगढ़ मुख्य मार्ग पर धसान नदी उफान पर आ गई। इससे पुल पर लगभग बारह देर रात से 4 फीट पानी आ गया। इस कारण दोनों ओर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी की टीम पहुंची। 
विज्ञापन


बड़ामलहरा एसडीएम प्रशांत अग्रवाल और बड़ामलहरा SDOP ने बताया कि मौके पर पुलिस बल मौजूद है। नदी के आसपास के बसे गांवों के लोगों को जानकारी दी कि नदी के आसपास न जाएं, क्योंकि अचानक धसान नदी पुल पर पानी बढ़ सकता है। जानकारी के मुताबिक छतरपुर-टीकमगढ़ जिले की सीमा धसान नदी पर बने बान सुजारा बांध से गेट खोलकर पानी छोड़ा गया है। इसके चलते छतरपुर-टीकमगढ़ खरीला पुल पर चार फीट पानी आ गया है। बताया जाता है कि आवागमन अब चालू कर दिया गया है।
विज्ञापन


पन्ना जिले में लगातार बारिश से रैपुरा से बोरी मार्ग अवरोध
पन्ना के शाहनगर में लगातार 8 से 10 घंटे की बारिश में ग्राम बोरी, रेपुरा, पहुंच मार्ग अवरोध केन  नदी में पुल के ऊपर 3 से 4 फुट पानी आ गया। इस कारण शाहनगर से रेपुरा  बोरी सहित अन्य ग्रामों का मार्ग अवरोध हुआ। कई ग्रामों से संपर्क टूटा,  यहां तक की सुबह से विद्यालय आए छात्र भी वापस अपने घर नहीं पहुंच पा रहे हैं। जानकारी लगते ही मौके पर पहुंचे प्रशासन के स्थानीय अधिकारी, पुलिस सुरक्षा इंतजाम मे लगे ताकि कोई अनहोनी ना हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed