{"_id":"648d36f0fed11462e004f793","slug":"chhatarpur-death-of-an-innocent-due-to-drowning-in-a-tub-filled-with-water-2023-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhatarpur: पानी से भरे टब में मासूम के डूबने से हुई मौत, मासूम का चेहरा देख डॉक्टरों की आंखें भर आईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhatarpur: पानी से भरे टब में मासूम के डूबने से हुई मौत, मासूम का चेहरा देख डॉक्टरों की आंखें भर आईं
Sat, 17 Jun 2023 10:01 AM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sat, 17 Jun 2023 10:01 AM IST
सार
छतरपुर शहर की कृष्णा कॉलोनी सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रहने वाले सुरेंद्र यादव की डेढ़ साल की मासूम बच्ची प्रज्ञा यादव खेलते समय घर में पानी से भरे टब में गिर गई, जिसे इस दौरान कोई देख नहीं पाया और उसकी टब के पानी में डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन
टब में गिरने के बाद मासूम को अस्पताल लाया गया।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छतरपुर में पानी से भरे टब में एक मासूम बच्ची के गिरने और उसमें डूबने से मौत का मामला सामने आया है। जिसे परिजन गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर आए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद से जहां इलाके में मातम है तो वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के मुताबिक घटना छतरपुर शहर की कृष्णा कॉलोनी सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है। जहां के रहने वाले सुरेंद्र यादव की डेढ़ साल की मासूम बच्ची प्रज्ञा यादव खेलते समय घर में पानी से भरे टब में गिर गई, जिसे इस दौरान कोई देख नहीं पाया और उसकी टब के पानी में डूबने से मौत हो गई। परिजनों ने जब देखा तब तक बहुत देर हो चुकी थी, आनन-फानन में परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टरों ने चेकअप के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
मासूम को देख डॉक्टरों की आंखें भर आईं
जिला अस्पताल पहुंची मासूम का चेहरा देख उसकी मौत से वहां मौजूद और चेकअप कर रहे डॉक्टरों की आंखें भर आईं। उसका चेहरा देखकर लग रहा था मानो गहरी नींद में सो रही हो और एक आवाज देने पर अभी जाग जाएगी पर ऐसा नहीं था वह हमेशा-हमेशा के लिए चिरनिंद्रा में सो गई और इस दुनिया से खो गई थी। डॉक्टरों ने मासूम का शव पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। तो वहीं पुलिस मामले में मार्ग कायम कर जांच में जुट गई है।