फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Chhatarpur: Dalit woman beaten with sticks, you will also be shocked to know the reason

Madhya Pradesh: दलित महिला को लाठियों से पीटा, वजह जानकर आप भी चौंक जाएंगे

Fri, 28 Oct 2022 06:31 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 28 Oct 2022 06:31 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के दमोह में दलितों के तिहरे हत्याकांड का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ कि छतरपुर में फिर दलित महिला को मामूली बात पर सरेआम लाठियों से पीटने का मामला सामने आया है। 
 

विज्ञापन
Chhatarpur: Dalit woman beaten with sticks, you will also be shocked to know the reason
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में एक दलित महिला को देव चबूतरे पर चढ़ने पर लाठियों से पीटने का मामला सामने आया है। मारपीट से महिला की हालत गंभीर हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मानवता को शर्मसार करने वाला ये मामला छतरपुर जिले के बमीठा थाना क्षेत्र के कोंडन गांव का है। पुलिस ने बताया कि गांव में एक चबूतरा बना है। जिसे बरम देव के चबूतरे के नाम से जाना जाता है। बुधवार रात गांव में ही रहने वाली 28 वर्षीय उषा अहिरवार आईं और वह बरम देव के चबूतरे की एक सीढ़ी चढ़ कर वहां मत्था टेकने लगी। तभी वहां मौजूद बबलू पटेल आक्रोशित हो गया और जाति सूचक शब्द कहते हुए उषा के साथ मारपीट शुरू कर दी। उसे लाठियों से पीटा गया। उषा को कमर और सीने में गंभीर चोटें भी आई हैं। गांववालों ने बीचबचाव किया और महिला को स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। 
विज्ञापन


मामले की जानकारी पुलिस तक पहुंची। पुलिस गांव में पहुंची और मामले में पूछताछ की। थाना प्रभारी अरविंद सिंह दांगी ने बताया कि आरोपी बबलू पटेल के खिलाफ 323, 294, 506 IPC और 3(1)(r)(s), 3 (2) (va) sc st act के तहत मामला दर्ज कर लिया था, उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। घटना के बाद गांव के दलित समाज में आक्रोश देखा गया। लोगों ने बताया कि उषा पिछले कई दिनों से बीमार चल रही थी, उसे इस बात का शक था कि उसके ऊपर कोई जादू-टोना करा रहा है। इसी के चलते वह वहां गई हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि 25 अक्टूबर की सुबह दमोह जिले के देहात थाना के देवरान गांव में एक दलित परिवार के तीन लोगों की गोली मारकर हत्या  कर दी गई थी। महिला संबंधी विवाद को लेकर आरोपी जगदीश पटेल के परिवार के लोगों ने दलित समाज के 5 लोगों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई थीं। इसमें घमंडी अहिरवार   उसकी पत्नी राज प्यारी और पुत्र मानक अहिरवार की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दो बेटे महेश और बल्लू गंभीर रूप से घायल हुए थे। मामला प्रदेश भर में गर्मा रहा है। सीएम भी आक्रोश जता चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed