MP News: छतरपुर साइबर सेल की कार्रवाई, ठगी के 1 लाख 56 हजार रुपये पीड़ितों को करवाए वापस
ठग ने एक व्यक्ति के एसबीआई क्रेडिट कार्ड के माध्यम से बैंक खाते से 96 हजार 472 रूपये से बिल पेमेंट कर दिया था। आवेदक ने साइबर सेल को शिकायत की। जिसके बाद कार्रवाई की गई।
विस्तार
देश में साइबर ठगी के मामले दिन पर दिन बढ़ते जा रहे हैं। आमतौर पर साइबर ठगी के शिकार लोगों को उनका पैसा वापस नहीं मिल पाता है लेकिन छतरपुर में साइबर सेल ने दो लोगों से ठगी गई उनकी रकम वापस दिलवाई है।
डीएसपी शशांका जैन ने बताया कि जिले के चंदला थाना क्षेत्र निवासी आवेदक गंभीर सिंह के साथ सायबर ठगी की गई थी। उनसे ठगों ने 96 हजार 472 रूपये और छतरपुर सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम सरानी निवासी अजय सिंह से 60 हजार रुपये ठगी किए गए थे। साइबर सेल ने दोनों व्यक्तियों को उनका पैसा वापस करवा दिया है।
27 अगस्त 2022 को गंभीर सिंह के एसबीआई क्रेडिट कार्ड के माध्यम से फ्रॉड ने बैंक खाते से 96 हजार 472 रूपये से बिल पेमेंट कर दिया। जिसके बाद साइबर सेल ने तुरंत शिकायत पर कार्रवाई की। जिससे दोनों आवेदकों के खाते में कुल 1 लाख 56 हजार 472 रूपये वापस कराए गए।
