फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Chhatarpur Crime Youth murdered in public love affair being told as reason police arrested accused

Chhatarpur Crime: युवक की सरेआम हत्या, प्रेम-प्रसंग बताई जा रही वजह, आरोपी को गिरफ्तार कर जांच में जुटी पुलिस

Tue, 26 Nov 2024 03:36 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुुर Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 26 Nov 2024 03:36 PM IST
सार

युवक की सरेआम हत्या करने का मामला सामने आया है। हत्या की वजह प्रेम-प्रसंग बताया जा रहा है। आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
Chhatarpur Crime Youth murdered in public love affair being told as reason police arrested accused
मृतक युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में एक युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या करने का मामला सामने आया है। जहां अब पुलिस घटना और मामले की जांच और अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, घटना जिले के बिजावर थाना क्षेत्र की साहू कॉलोनी के पास की है। जहां पहले दो पक्षों में किसी बात को लेकर कहासुनी और विवाद हुआ। फिर यह विवाद इतना बढ़ गया कि जानलेवा साबित हो गई, जिसमें एक युवक की मौत हो गई। 
विज्ञापन


वहीं मामला प्रेम-प्रसंग से भी जुड़ा बताया जा रहा है। घटना और मामले की जानकारी लगने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के परिजनों से भी पूछताछ जारी
वहीं, पुलिस मृतक के परिजनों से भी मामले में पूछताछ कर रही है कि आखिर मामला क्या है और विवाद कहां से शुरू हुआ और ऐसी क्या परिस्थियां उत्पन्न हुई कि मामला जानलेवा साबित हो गया और हत्या कर दी गई। फिलहाल, मामले में पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है। साथ ही यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हत्या क्यों और कैसे हुई। आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed