फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Chhatarpur Crime To avenge murder young man was killed blind murder case was revealed by police

Chhatarpur Crime: हत्या का बदला लेने के लिए युवक को उतारा मौत के घाट, अंधे हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा

Sat, 19 Aug 2023 02:35 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 19 Aug 2023 02:35 PM IST
सार

छतरपुर जिले में सटई थाना क्षेत्र के ग्राम सलैया में पिछले दिनों एक युवक की अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने घटना को गंभीरता से लेकर बारीकी से विवेचना की और महज 24 घंटे में घटना को अंजाम देने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Chhatarpur Crime To avenge murder young man was killed blind murder case was revealed by police
पुलिस ने किया हत्याकांड का खुलासा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छतरपुर में सटई थाना क्षेत्र के ग्राम सलैया में पिछले दिनों एक युवक की अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या की थी। बताया गया है कि युवक की हत्या एक पुराने हत्याकांड का बदला लेने की नियत से की गई थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

विज्ञापन


बिजावर एसडीओपी वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि किशन पुत्र स्वर्गीय दरवारी यादव उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम सलैया थाना सटई ने पुलिस को सूचना दी थी कि 16 और 17 अगस्त की दरम्यानी रात उसके खेत पर अज्ञात लोगों ने उसके भाई कालीचरण यादव की गोली मारकर हत्या कर दी है। किशन की रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा-302, 294, 34 IPC एवं 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध कायम कर विवेचना शुरू की। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन और मार्गदर्शन में सटई थाना प्रभारी आदेश जैन और उनकी टीम ने महज 24 घंटे के भीतर हत्या करने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वर्ष 2005 में मृतक ने उनके पिता की हत्या की थी, जिसका बदला लेने के लिए उन्होंने कालीचरण की हत्या की है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। इस कार्रवाई में सटई थाना प्रभारी के अलावा पड़रिया चौकी प्रभारी कुलदीप सिंह जादौन, सिद्धार्थ शर्मा प्रभारी साइबर सेल, एएसआई जीत सिंह, प्रधान आरक्षक शिवराम यादव, उमाशंकर शुक्ला, नसीम खान, आरक्षक अरविंद रावत, वीरपाल, जीतेन्द्र साहू, महेंद्र साहू, अंकित पुरोहित, प्रशांत चतुर्वेदी, प्रदीप यादव और संजय साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed