{"_id":"67c6e9fa451895790902166e","slug":"chhatarpur-crime-eight-accused-carrying-reward-of-rs-10000-for-committing-robbery-arrested-sp-disclosed-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhatarpur Crime: डकैती की घटना को अंजाम देने वाले 10 हजार के आठ इनामी आरोपी गिरफ्तार, एसपी ने किया खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhatarpur Crime: डकैती की घटना को अंजाम देने वाले 10 हजार के आठ इनामी आरोपी गिरफ्तार, एसपी ने किया खुलासा
Tue, 04 Mar 2025 05:24 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 04 Mar 2025 05:24 PM IST
सार
Chhatarpur News: डकैती की घटना को अंजाम देने वाले 10 हजार रुपये के आठ इनामी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। प्रेसवार्ता कर एसपी ने मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छतरपुर जिले में सरेआम डकैती डालने के मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने साजिश रचकर दुकान से डकैती की थी, जिसमें लूटी गई राशि 1,02,200 रुपये, अवैध हथियार 315 बोर, देशी कट्टा, जिंदा कारतूस, तीन मोटर साइकिल, छह मोबाइल फोन जिनकी कुल कीमत करीब साढ़े तीन लाख रुपये आंकी गई, उन्हें जब्त किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, आरोपी जगदीश सिंह के विरुद्ध हत्या, हत्या का प्रयास, लूट और बलवा जैसे आठ अपराध, राहुल उर्फ पागल छोरा के विरुद्ध अवैध शराब, दयालु उर्फ दयाराम के विरुद्ध मारपीट जैसे अपराध पूर्व से दर्ज हैं। वहीं, अब पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा है।
विज्ञापन
यह है पूरा मामला
थाना गढ़ीमलहरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गरेला में विगत दिनों फरियादी की दुकान में आरोपियों द्वारा अवैध हथियार का प्रदर्शन कर दहशत फैलाते हुए घुसकर कुछ आरोपियों द्वारा लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। मामले में थाना गढ़ीमलहरा पुलिस ने शीघ्र ही घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण कर दुकान और आसपास के क्षेत्र, मार्ग सहित विभिन्न स्थानों के सीसीटीवी फुटेज, भौतिक और तकनीकी साक्ष्य एकत्र किए गए, मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया।
विज्ञापन
CCTV कैमरे में कैद हुई थी वारदात
सीसीटीवी फुटेज, एकत्रित भौतिक और तकनीकी साक्ष्य एवं हुलिया के आधार पर कुछ संदेहियों के झुनझुन देवी के मंदिर के पास होने की सूचना प्राप्त हुई। पुलिस टीम ने संबंधित स्थान पर जाकर संदेहियों से बारीकी से पूछताछ की गई। साजिश रचकर अंजाम देना स्वीकार किया गया। घटना में सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे व्यक्तियों के अलावा और लोग भी सम्मिलित थे। डकैती और अवैध हथियार की धारा प्रकरण में बढ़ाई गई।
आरोपियों से लूटे गए रुपये और हथियार बरामद किए
पुलिस ने आरोपियों के पास से दुकान से डकैती की गई संपत्ति एक लाख दो हज़ार 200 रुपये एवं घटना में प्रयुक्त वाहन तीन मोटरसाइकिल, छह मोबाइल फोन एवं प्रयुक्त अवैध हथियार 315 बोर का देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस कुल संपत्ति कीमत करीब साढ़े तीन लाख रुपये बरामद किए हैं। जहां अब आरोपियों को गिरफ़्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है।
