फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Chhatarpur: Bus passengers were robbed at gunpoint, two miscreants who came on a bike opened fire in the air

Chhatarpur: बस यात्रियों से लूट छह घंटे बाद ही पुलिस ने दो को पकड़ा, गाड़ी की किस्त चुकाने के लिए की गई वारदात

Fri, 06 Sep 2024 01:51 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 06 Sep 2024 01:51 PM IST
सार

ड्राइवर किशोरी कुशवाहा के मुताबिक दोनों लुटेरों ने सवारी बनकर बस को हाथ दिया तो हमने बस रोक दी, वे दोनों बस में चढ़े और उनमें से एक ने कट्टा निकालकर गाली-गलौज करते हुए हवाई फायर कर दिया और किसी को फोन न करने की धमकी देने लगे। 

विज्ञापन
Chhatarpur: Bus passengers were robbed at gunpoint, two miscreants who came on a bike opened fire in the air
छतरपुर में लूट के बाद बस को थाने लाकर खड़ा किया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छतरपुर जिले के राजनगर में फिल्मी अंदाज में कट्टे के बल पर दिनदहाड़े बस को लूटने के मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से दो कट्टे, लूट का सामान जब्त किया है।
विज्ञापन


एसपी ने मामले का खुलासा करते हुए छतरपुर SP अगम जैन ने बताया कि आरोपियों ने गाड़ी/मोटरसाइकिल की किस्त चुकाने और दूसरे की मोटरसाइकिल गिरवी के रुपये चुकाने के लिए वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन


एसपी ने की टीम को इनाम देने की घोषणा
मामले में SP ने पुलिस टीम की प्रसंसा करते हुए सराहनीय बताया है और इनाम देने की बात कही है। मामले में खजुराहो सांसद VD शर्मा ने भी इस घटना का संज्ञान लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सवारी बनकर बस रोकी
ड्राइवर किशोरी कुशवाहा के मुताबिक दोनों लुटेरों ने सवारी बनकर बस को हाथ दिया तो हमने बस रोक दी, वे दोनों बस में चढ़े और उनमें से एक ने कट्टा निकालकर गाली-गलौज करते हुए हवाई फायर कर दिया और किसी को फोन न करने की धमकी देने लगे। आगे की सीट पर बैठी महिलाओं से जेवर और कैश छीन लिया। विरोध करने पर जान से मार देने की धमकी दी।
कंडक्टर समीर अली ने बताया था कि बाद में लुटेरे मेरे पास आए और मेरा सारा पैसा (कैश) लेकर खेतों की तरफ भाग गए। जब हमने उतरकर देखा तो उनकी बाइक वहीं खड़ी थी। उसका नंबर नोट कर हम थाने में शिकायत करने आए हैं।

Chhatarpur: Bus passengers were robbed at gunpoint, two miscreants who came on a bike opened fire in the air
छतरपुर में बस लूटने वाले दोनों बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। - फोटो : सोशल मीडिया
बच्चे के 50 रुपये भी छीने
प्रत्यक्षदर्शि यात्रियों ने पुलिस को बताये मुताबिक कट्टा दिखाकर, धमकाकर जेवर, कैश और मोबाइल छीन लिए। इतना ही नहीं उसने एक बच्चा जो हाथ में 50 रुपये का नोट लिए था वो भी छीनकर ले गए। एक महिला यात्री ने कहा कि मैं राजनगर जाने के लिए बस में चढ़ी थी। लुटेरों ने मेरा मंगलसूत्र, मेरी बेटी की सोने की चेन और मेरे पास रखे 20 हजार रुपए छीन लिए, जो उसने बेटी के इलाज के लिए रखे थे।

छतरपुर एसपी आगम जैन ने कहा कि खजुराहो SDOP सलिल शर्मा और राजनगर थाना प्रभारी सिद्धार्थ शर्मा मौके पर हैं यात्रियों से पूछताछ कर मामले की जांच और कार्यवाही कर रहे हैं। दोपहर में बस को लूटने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। राजनगर टीआई सिद्धार्थ शर्मा की टीम ने इन्हें दबोचा है। लुटेरों से पूछताछ की जा रही है। SP अगम जैन बोले लुटेरे आसपास के हैं, मामले में पूरा खुलासा जल्द करेंगे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने मांगी रिपोर्ट
छतरपुर के राजनगर बस लूट मामले में प्रदेश अध्यक्ष और खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने सख़्त रुख दिखाया है। छतरपुर एसपी से पूरे घटनाक्रम की रिपोर्ट ली है। एसपी को मामले में कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। आरोपियों पर सख्त एक्शन लेकर कार्रवाई करने को कहा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed