फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Chhatarpur bullies blocked village road with barbed wires children are not able to go to school

देख लो सरकार: दबंगों ने गांव का रास्ता कटीले तारों से बंद किया, बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे, SDM से शिकायत

Thu, 19 Sep 2024 04:23 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुुर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 19 Sep 2024 04:23 PM IST
सार

गांव का रास्ता कटीले तारों से बंद कर दिया है। ऐसे में अब स्कूली बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। बच्चों ने पुलिस और एसडीएम से शिकायत की है।

विज्ञापन
Chhatarpur bullies blocked village road with barbed wires children are not able to go to school
बच्चे और परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छतरपुर जिले में कुछ दबंगों द्वारा एक आम रास्ते को कटीले तारों से बंद कर दिया गया, जिस वजह से गांव में रहने वाले बच्चे कई दिनों स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। बच्चों ने बताया, उनके स्कूल जाने वाले आम रास्ते को बंद कर दिया गया है, जिस वजह वह पिछले 15 दिन से स्कूल नहीं जा पा रहे हैं।

विज्ञापन


मामला छतरपुर के राजनगर जनपद के खैरी गांव का है। जहां रहने वाले स्कूली छात्र-छात्राओं ने राजनगर थाना एवं एसडीएम को आवेदन देते हुए शिकायत की है कि गांव के रमईया पुरवा से नत्थूपुरवा के लिए जाने वाले रास्ते को गांव में ही रहने वाले दबंगों ने आम रास्ते को कंटीले तारों से बंद कर दिया है, जिस वजह से वह स्कूल नहीं जा पा रहे हैं।
विज्ञापन


स्कूल जाने वाले छात्र अंकित कुशवाह एवं छात्रा रश्मि पटेल ने बताया कि जिस रास्ते वे लोग स्कूल जाते थे, वहां पर दबंगों ने कांटे वाले तार लगा दिए हैं। इसी वजह से बच्चे पिछले एक महीने से स्कूल नहीं जा पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम बोले...
मामले में एसडीएम बलवीर रमन ने बताया कि बच्चों के द्वारा आवेदन आया है, मामले में जांच की जा रही है। अगर किसी ने आम रास्ते को बंद किया है, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। ऐसी स्थिति में जिन लोगों ने ऐसा किया है, उन पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।


रास्ता खोला फिर किया बंद...
वहीं बताया जाता है कि पुलिस ने गांव पहुंच कर सुबह यह रास्ता खुलवाम दिया था। लेकिन कुछ देर बाद दबंगों ने फिर उसे बंद कर दिया था। वहीं, अब छात्र-छात्राओं के एग्जाम शुरू होने को हैं तो इस बात की चिंता है कि अब वह स्कूल जा पा रहे हैं या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed