{"_id":"664246f5c6afc73d5a0d9bdc","slug":"chhatarpur-bull-had-fallen-into-100-feet-deep-well-gosevaks-pulled-it-out-alive-with-help-villagers-2024-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhatarpur: तीन दिन से 100 फीट गहरे कुएं में गिरा था बैल, गोसेवकों ने ग्रामीणों की मदद से जिंदा निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhatarpur: तीन दिन से 100 फीट गहरे कुएं में गिरा था बैल, गोसेवकों ने ग्रामीणों की मदद से जिंदा निकाला
Mon, 13 May 2024 10:29 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 13 May 2024 10:29 PM IST
सार
छतरपुर में तीन दिन से 100 फीट गहरे कुएं में एक बैल गिरा था। गो सेवकों ने ग्रामीणों की मदद से बैल को जिंदा बाहर निकाला।
विज्ञापन
बैल को बाहर निकाला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छतरपुर जिले में हरपालपुर के अलीपुरा थाना क्षेत्र के चिरवारी गांव में 100 फ़ीट गहरे सूखे कुआं से बैल को बड़ी मुश्किल से रेस्क्यू किया गया। ये बैल तीन दिनों से इस कुआं में फंसा था। इस दौरान गो सेवकों को बैल के कुआं में गिरने की सूचना मिली तो उन्होंने ग्रामीणों की मदद से पांच घंटे रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर उसे बचा लिया।
विज्ञापन
जनपद पंचायत नौगांव की पंचायत चिरवारी में बिना मुडेर के 100 फ़ीट गहरे सूखे कुएं में 400 किलो वजनी बैल गिर गया था, जिसकी सूचना हरपालपुर के गो सेवकों को मिली। साथ ही उक्त सूचना नौगांव जनपद पंचायत सीईओ डॉ. हरीश केसरवानी को दी गई।
विज्ञापन
सीईओ के निर्देश पर पंचायत सचिव घनश्याम कुशवाहा ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों एवं गोसेवकों द्वारा पांच घंटे प्रयास करने के बाद बैल को सकुशल कुएं से बाहर निकाला गया। बैल को रेस्क्यू करने में पुष्पेन्द्र सिंह पायक, मन्नू राजा, ब्रजेश चौबे, सीताराम यादव, सचिव घनश्याम कुशवाहा, रवि द्विवेदी सहित ग्रामीणों की भूमिका रही।
विज्ञापन
