{"_id":"63dcf69996a27a09a20aa6df","slug":"chhatarpur-bank-employees-publicly-beat-up-the-borrower-for-not-paying-the-loan-installment-2023-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhatarpur: लोन की किश्त न चुकाने पर बैंककर्मियों ने लोनधारक को सरेआम पीटा, धमकी भी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhatarpur: लोन की किश्त न चुकाने पर बैंककर्मियों ने लोनधारक को सरेआम पीटा, धमकी भी दी
Fri, 03 Feb 2023 05:27 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 03 Feb 2023 05:27 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के छतरपुर में लोन की किश्त न चुका पाने पर बैंककर्मियों की गुंडागर्दी सामने आई है। बैंककर्मियों ने लोनधारक को सरेआम पीटा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
पीड़ित रमेश साहू
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छतरपुर में AU बैंक के कर्मचारियों द्वारा गुंडागर्दी और मारपीट का मामला सामने आया है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। मामला जिला मुख्यालय सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। यहां लोन धारक रमेश साहू को किस्त जमा न करने को लेकर बैंक कर्मचारियों द्वारा सरेआम पीटा गया है।
विज्ञापन
मारपीट की घटना सिविल लाइन थाना इलाके के सटई रोड स्थित प्रशांत टेंट हाउस के पास की है। पीड़ित रमेश साहू ने बताया, वह AU बैंक से लोन लिए हुए था। कुछ परेशानी के कारण वह लोन की किस्त नहीं जमा कर सका। इस पर बैंककर्मियों ने गाली-गलौज करते हुए सरेआम पिटाई की।
विज्ञापन
बता दें कि पिटाई का वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीड़ित ने बताया कि उन लोगों ने बंदूक से उड़ा देने की धमकी भी दी है, जिसकी शिकायत करने पीड़ित सिविल लाइन थाने पहुंचा।
विज्ञापन
