फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Chhatarpur: Administration ready to stop sale of meat in open, ADM inspected slaughter house

Chhatarpur: खुले में मांस विक्रय बंद कराने के लिए प्रशासन मुस्तैद, एडीएम ने स्लॉटर हाउस का किया निरीक्षण

Sun, 17 Dec 2023 05:27 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, छतरपुर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, छतरपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 17 Dec 2023 05:27 PM IST
सार

प्रदेश की मोहन सरकार के निर्देश के बाद राज्य में खुले में मांस बेचने वालों के खिलाफ सख्ती बरती जा रही है। अधिकारी जगह-जगह ऐसे दुकानदारों को समझाइश दे रहे हैं। छतरपुर में इसी के तहत एडीएम ने स्लॉटर हाउस का निरीक्षण किया।

विज्ञापन
Chhatarpur: Administration ready to stop sale of meat in open, ADM inspected slaughter house
छतरपुर एडीएम ने स्लॉटर हाउस का निरीक्षण किया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राज्य शासन के निर्देशों के अनुक्रम में अपर कलेक्टर नमः शिवाय अरजरिया ने शनिवार को छतरपुर शहर के नया मोहल्ला तिराहा के पास स्थित स्लॉटर हाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह एवं नगरपालिका सीएमओ माधुरी शर्मा भी उपस्थित रहीं। 
विज्ञापन


एडीएम ने खुले में मांस की दुकाने लगाने वालों को समझाइश देते हुए निर्देशित किया कि खुले में मांस से संबंधित सामग्री का विक्रय न करें। उन्होंने कहा स्लॉटर हाउस में आवंटित दुकानों में ही विक्रय करें। एडीएम ने नगरपालिका को स्वच्छता व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। एडीएम ने दुकानदारों को समझाइश देते हुए कहा कि खुले में मांस का विक्रय करते पाए जाने पर संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी। एडीएम ने वहां स्थित प्राथमिक शाला का निरीक्षण कर स्कूल का द्वार मेन रोड की तरफ करने का प्लान तैयार करने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed