फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Chhatarpur Accused of gang violence is still absconding victim says his family is scared to go to farm

Chhatarpur: सामूहिक मारपीट करने वाले आरोपी पुलिस गिरफ्त से दूर, पीड़ित बोले- खेत में जाने से डरता है परिवार

Tue, 25 Jun 2024 06:49 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुुर Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 25 Jun 2024 06:49 PM IST
सार

सामूहिक मारपीट करने वाले मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। पीड़ित बोले, बच्चे और महिलाएं खेत में जाने से डरते हैं। कार्रवाई को लेकर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा है।

विज्ञापन
Chhatarpur Accused of gang violence is still absconding victim says his family is scared to go to farm
पीड़ित परिवार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सामूहिक मारपीट का मामला छतरपुर जिले में ग्राम पंचायत बगोता का है। जहां पीड़ित परिवार पूर्व सरपंच सुंदरलाल रैकवार के साथ धर्म रैकवार, नाथू रैकवार और गोपाल रैकवार समेत दो दर्जन से अधिक महिलाओं बच्चों ने सामूहिक रूप से मंगलवार को जिला कलेक्टर के समक्ष जनसुनवाई में आवेदन दिया। फिर जाकर पुलिस अधीक्षक से भी फरियाद सुनाई।

विज्ञापन


आवेदक धर्म रैकवार ने बताया कि विगत रोज उनके खेत पर राजू कुशवाहा समेत दर्जनों लोगों ने एकत्रित होकर कब्जा कर लिया था। रोकने के लिए उन्होंने केवल बातचीत करना चाहती थी। तब सभी आरोपियों ने मिलकर कुल्हाड़ी, डंडा और अवैध असलहा से हमला कर दिया था। इस घटना में महिलाओं को भी गंभीर चोटें आई थी। एक पीड़ित परिवार का बालक अभी भी ग्वालियर में इलाज करा रहा है।
विज्ञापन

मुख्य आरोपी राजू कुशवाहा को पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया, जिससे वह किसानी कर रहे फरियादियों/पीड़ितों के खेतों पर जाकर धमका रहा है और जान से मारने की नीयत से अवैध असलहा लेकर घूमता है। पुलिस अधीक्षक ने पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया है कि वह शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवाद का मुख्य कारण
बता दें कि बगोता मौजा क्रमांक 50 की खसरा नंबर 1914 बटा एक और 1917 की जमीन फरियादियों की है, जिनके दस्तावेज उनके पास मौजूद हैं। इस जमीन के अंश भाग में एक एकड़ जमीन पर आरोपी द्वारा जबरन कब्जा किया हुआ है। कब्जा हटाने के लिए फरियादियों ने एसडीएम कार्यालय तहसील में अपील की थी। अपील के दौरान एसडीएम तहसीलदार ने अपने निर्देश में पटवारी आरआई को मौके पर यथा स्थिति जानने का आदेश किया था। पटवारी आरआई के प्रतिवेदन में फरियादी की जमीन होना पाई गई और फरियादी पक्ष में पुलिस द्वारा कब्जा हटाया गया था। 


इसी बात से नाराज होकर आरोपी राजू कुशवाहा ने अपने अनेक साथियों के साथइस जमीन से दोबारा कब्जा हटाकर स्वयं अपने कब्जे में ले लिया था। मारपीट कर फरियादियों को लहूलुहान कर दिया था। इस घटना में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। बाबजूद मुख्य आरोपी राजू कुशवाहा अभी भी पकड़ से बाहर हैं, जो फरियादियों को धमकी दे रहा है। फरियादी मंगल रैकवार, नाथू रैकवार और गोपाल रैकवार का कहना है कि उनके खेत पर फसल बुवाई नहीं हो पा रही है। न ही मवेशियों की सुरक्षा कर पा रहे हैं। बच्चे और महिलाएं खेत पर जाने से डरते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed