फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Chhatarpur Accident: A speeding car ran over an old man riding a bicycle, died on the spot

Chhatarpur Accident: तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार वृद्ध को रौंदा, मौके पर ही मौत

Tue, 27 Dec 2022 10:57 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Tue, 27 Dec 2022 10:57 PM IST
सार

अंधगति से दौड़ रही कार ने छतरपुर में एक बुजुर्ग को अपनी चपेट में ले लिया। साइकिल से घर लौट रहे बुजुर्ग को कार रौंदते हुए निकल गई। अस्पताल ले जाने पर घायल को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस जांच कर रही है। कार चालक की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
Chhatarpur Accident: A speeding car ran over an old man riding a bicycle, died on the spot
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छतरपुर में तेज रफ्तार कार ने एक साइकिल सवार वृद्ध को रौंद दिया। घटना देर शाम तकरीबन 7-8 बजे की है। गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र के निवारी गांव के पास बुजुर्ग को घायल पड़ा देखा गया। राहगीरों ने 100 डायल एम्बुलेंस को फोन कर सूचना दी। उसके बाद वृद्ध को अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


कालानी गांव में रहने वाले हरिश्चन्द्र कुशवाहा ने बताया कि वह मृतक उसका फूफा लगता है। 60 वर्षीय फूफा मोहनलाल कुशवाहा हमा गांव में रहते थे। वे सब्जी बेचकर साइकिल से अपने गांव लौट रहे थे। तभी निवारी गांव से गुजर रहे नेशनल हाईवे पर स्कूल के पास तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी और फरार हो गया। इस हादसे में कार साइकिल को रौंदते हुए निकल गई, वृद्ध मोहनलाल के सिर फटने और ज्यादा खून बहने से मौत हो गई।
विज्ञापन


मोहनलाल पास ही उसकी साइकिल और उनका सामान थैले और तराजू पड़ी हुई थी तो वहीं उनके मृत शरीर के नीचे जलती हुई टार्च बता रही थी कि अंधेरे में वह टार्च की रोशनी लेकर अपनी साइड से चल रहे थे। बावजूद इसके तेज रफ्तार कार ने गलत साइड आकर उन्हें टक्कर मार दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed