फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Chhatarpur: 40 thousand looted from old woman going home from bank, unknown miscreant who came from behind snatched a bag full of money

Chhatarpur: बेटों ने कर्ज चुकाने बूढ़ी मां को भेजे 40 हजार रुपये, बैंक से निकलते ही वृद्धा से बदमाश ने छीने

Fri, 27 May 2022 08:22 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 27 May 2022 08:22 PM IST
सार

छतरपुर में एक वृद्धा को लूट लिया गया। वह अपना कर्ज चुकाने के लिए चालीस हजार रुपये बैंक से निकालकर घर जा रही थी, तभी वारदात हो गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। 

विज्ञापन
Chhatarpur: 40 thousand looted from old woman going home from bank, unknown miscreant who came from behind snatched a bag full of money
हरपालपुर में एक वृद्ध महिला के साथ लूट का मामला सामने आया है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छतरपुर जिले के हरपालपुर में एक वृद्ध महिला के साथ लूट का मामला सामने आया है। सरेआम हुई इस लूट से इलाके में दहशत व्याप्त है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार घटना शुक्रवार दोपहर की है। महोबा उत्तरप्रदेश की रहने वाली 70 वर्षीय वृद्धा फुलिया अहिरवार अपने भतीजे के साथ नगर में हरिहर रोड़ स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा से 40,500 रुपये निकालकर पैदल ही जा रही थी। उन्होंने रुपयों को एक पॉलीथिन बैग में रखा था। जैसे ही वे बारिया वाले मंदिर से होकर रामलीला में रेल्वे फाटक के पास पहुंचे तभी पीछे से आए एक अज्ञात युवक ने बुजुर्ग महिला के हाथ से रुपयों से भरा बैग छीन लिया और रामलीला मैदान की दीवार फांद कर भाग गया। बुजुर्ग महिला के भतीजे ने दौड़ कर पीछा करने का प्रयास किया, लेकिन अज्ञात युवक रुपयों का बैग लेकर रफूचक्कर हो गया।
विज्ञापन

 
घटना के बाद महिला वापस बैंक पहुंची और बैंक प्रबंधक जानकारी दी। बैंक मैनेजर ने घटना की सूचना तत्काल थाना पुलिस को दी। मामले में हरपालपुर थाना टीआई धर्मन्द्र सिंह, एसआई दिलीप करण नायक, पुलिस बल सहित मौके और वारदात की जगह पहुंचे। बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बुजुर्ग महिला फुलिया अहिरवार ने बताया कि उसके बेटे दिल्ली में मजदूरी करते हैं। वह गांव में अकेली रहती है। पति की दो वर्ष मौत हो चुकी है। बेटों ने कर्जा चुकाने के लिए रुपया बैंक खाते में भेजा था। 40 हजार रुपये बैंक से निकाले थे। अब लुट गए हैं कर्ज कैसे चुकेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed