फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG custom milling Scam: arun sao said 175 crore scam in custom milling at CG

'भूपेश राज में कस्टम मिलिंग में 175 करोड़ का घोटाला': अरुण ने अधिकारियों को चेताया, कोई भ्रष्टाचारी नहीं बचेगा

Thu, 26 Oct 2023 12:37 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Thu, 26 Oct 2023 12:37 PM IST
सार

CG custom milling Scam:  बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सांसद अरुण साव कांग्रेस पर जमकर बरसे। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि घोटालों की सरकार का एक और काला कारनामा छत्तीसगढ़ की जनता के सामने आ गया।

विज्ञापन
CG custom milling Scam: arun sao said 175 crore scam in custom milling at CG
प्रेस कॉन्फ्रेंस लेते बीेजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सांसद अरुण साव कांग्रेस पर जमकर बरसे। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि घोटालों की सरकार का एक और काला कारनामा छत्तीसगढ़ की जनता के सामने आ गया। ईडी की जांच में खुलासा हुआ है कि किसानों को कर्ज के जाल में फंसाने वाले भूपेश बघेल की कृपा से मार्कफेड के अफसरों के गिरोह ने मिलकर 175 करोड़ का चावल घोटाला कर दिया। जांच एजेंसियों की जांच में यह भंडाफोड़ हुआ है कि मार्कफेड के अफसरों ने करोड़ों की रिश्वत कमाने की साजिश रचकर यह घोटालेबाजी की। इसमें भूपेश सरकार की संलिप्तता से इंकार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन


प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि जिस अधिकारी मनोज सोनी पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं। राज्य सरकार ने लगातार उनका एक्सटेंशन किया है। वो बने रहे इसके लिए कई आदेश निकाले हैं। इससे यह बात पुख्ता होती है की सरकार ने कितने योजनाबद्ध तरीके से षडयंत्र पूर्वक भ्रष्टाचार किया है। ईडी जांच में पाया गया है कि खरीफ वर्ष 2021-22 तक सरकार द्वारा धान का प्रति क्विंटल 40 रुपये भुगतान किया गया। धान की कस्टम मिलिंग के लिए दी जाने वाली रकम सरकार ने तीन गुनी बढ़ा दी। 120 रुपये प्रति क्विंटल धान का भुगतान दो किश्तों में किया गया। अफसरों ने आधी रकम मार्कफेड के एमडी मनोज सोनी के साथ मिलकर वसूल ली। घोटाले की शर्तों के तहत नकद राशि का भुगतान करने वालों का विवरण जिला विपणन अधिकारी को भेजा गया। उनके माध्यम से ब्यौरा मार्कफेड एमडी तक पहुंचा। एमडी की ओर से केवल उन्हीं के बिलों को भुगतान के लिए मंजूरी दी गई, जिन्होंने नकद राशि का भुगतान किया। विशेष भत्ता 40 रुपये से बढ़ाकर 120 रुपये क्विंटल करने के बाद प्रदेश में 500 करोड़ रुपये के भुगतान जारी किए गए, जिसमें से 175 करोड़ रुपये की रिश्वत वसूली गई। ईडी ने तलाशी में विभिन्न आपत्तिजनक दस्तावेज, डिजिटल उपकरण और 1 करोड़ की बेहिसाब नकद राशि जब्त की है। मतलब साफ है कि बाकी के 174 करोड़ रुपए घोटाला चुनावी तिजोरी में पहुंच गए। अभी तो यह ट्रेलर है। ईडी आगे की जांच कर रही है तो पूरी उम्मीद है कि वह घोटालों के सरताज तक अवश्य पहुंचेगी।
विज्ञापन


प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने  आरोप लगाते हुए कहा कि 2100 करोड़ का शराब घोटाला, 229 करोड़ का गोबर घोटाला, 1300 करोड़ का गोठान घोटाला, 540 करोड़ का कोयला परिवहन घोटाला, रेत घोटाला, परीक्षा घोटाला, भर्ती घोटाला, तबादला घोटाला, हर जगह घोटाले ही घोटाले। भूपेश बघेल सरकार ने 5 साल तक छत्तीसगढ़ को लूटने के अलावा कुछ नहीं किया। यह सरकार छत्तीसगढ़ के दामन में काला धब्बा है। जिसे इस चुनाव में जनता साफ कर देगी। घोटाले की सरकार की अब खैर नहीं। घोटालेबाजों की सरकार जाने वाली है, सारे घोटालेबाज जेल जाएंगे। पत्रकार वार्ता में प्रदेश प्रवक्ता केदार गुप्ता, , प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी,प्रदेश प्रवक्ता मुकेश शर्मा मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed